{"_id":"5b5ace114f1c1b4d748b7368","slug":"bjp-disciplinary-committee-recommended-suspension-of-mla-dr-gagan-bhagat-from-bjp-for-three-months","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधायक गगन भगत को तीन माह के लिए सस्पेंड करने की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक गगन भगत को तीन माह के लिए सस्पेंड करने की सिफारिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्ल फ्रेंड मामले से सुर्खियों में छाए भारतीय जनता पार्टी के जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा के विधायक गगन भगत पर भाजपा अनुशासन समिति ने कड़ा फैसला लेते हुए उन्हें पार्टी से तीन माह के लिए निलंबित करने की सिफारिश की है।
इसके साथ ही गगन भगत को एक साल तक भाजपा में कोई पद न देने का फैसला भी सुनाया है। गगन भगत को निर्देश दिया गया है कि वह निलंबन अवधि के दौरान विवादों को संतोषजनक तरीके से हल करें, ऐसा न होने पर उन्हें भाजपा से निष्कासित कर दिया जाएगा।
तीन सदस्यीय भाजपा अनुशासन समिति जिसमें चेयरमैन सुनील सेठी के अलावा सदस्य एनडी रजवाल और विरेंद्रजीत सिंह ने वीरवार को गगन भगत मामले में अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप देते हुए प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना को सौंप दी।
विज्ञापन
रिपोर्ट में मुख्य तौर पर कहा गया है कि अनुशासन समिति का फैसला सभी पार्टी नेताओं के लिए नसीहत भी है कि वह सार्वजनिक जीवन में अपनी छवि को साफ सुथरा रखें। अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
समिति के चेयरमैन सुनील सेठी के अनुसार गगन भगत मामले में सिफारिशों पर आधारित रिपोर्ट को प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना को अगली कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है।

अनुशासन समिति की विधायक गगन भगत के मामले में सिफारिशों पर आधारित रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट को पार्टी हाई कमान (अमित शाह) को भेज दिया गया है। वहां से जो भी निर्णय लिया जाएगा उस पर तत्काल अमलीजामा पहना दिया जाएगा।
-रवींद्र रैना, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा जम्मू कश्मीर
अनुशासन समिति के फैसले का सम्मान करता हूं। मैं भाजपा का सच्चा सिपाही हूं। पार्टी जो भी फैसला लेगी उस का पालन करूंगा। सच्चाई की अंतिम में जीत अवश्य होती है।
गगन भगत, विधायक आरएस पुरा
भाजपा अनुशासन समिति ने गगन पर जो फैसला लिया हैं, उसकी रिपोर्ट तो अभी पढ़ी नहीं है। लेकिन तीन महीने के लिए उन्हें निलंबित करना और मसलों का हल करने का निर्देश देना सही दिशा में लिया गया फैसला है। बच्चों के हित के लिए वह संघर्ष करती रहेगी। तीन महीनों में गगन भगत क्या करते हैं यह देखने वाली बात होगी।
मोनिका शर्मा, विधायक गगन भगत की पत्नी