फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP continues preprations for PM modi rally in udhampur

पीएम की रैली के लिए भीड़ जुटाने में जुटी भाजपा, जम्मू से भेजे जाएंगे 20 हजार कार्यकर्ता

Sat, 25 Mar 2017 04:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 25 Mar 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
BJP continues preprations for PM modi rally in udhampur
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : File Photo

दो अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चिनैनी-नाशरी टनल के लोकार्पण के बाद उधमपुर जिले में उनकी रैली में भीड़ जुटाने की कवायद में भाजपा जुट गई है। शुक्रवार को भाजपा के जिला मुख्यालय कच्ची छावनी में विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक कविंद्र गुप्ता, राज्य मंत्री प्रिया सेठी, विधायक राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी, जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह बिलोरिया, जिला प्रभारी रजनी सेठी आदि की मौजूदगी में बैठक हुई।

विज्ञापन


बैठक में फैसला लिया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में हिस्सा लेने के लिए जम्मू से बीस हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को उधमपुर के लिए भेजा जाएगा। सभी मंडल, वार्ड और बूथ स्तर के अध्यक्षों से कहा गया है कि वह प्रधानमंत्री कर रैली को लेकर लोगों को जानकारी दें ताकि दो अप्रैल को उधमपुर में होने वाली पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को ऐतिहासिक बनाया जा सके। 
विज्ञापन


कविंद्र गुप्ता ने जिला अध्यक्ष को हिदायत दी कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए स्टिकरों का प्रबंध करें और उन्हें महत्त्वपूर्ण स्थलों पर लगाया जाएं ताकि जनता को रैली के बारे में संदेश मिल सकें। उन्होंने कहा कि लोग प्रधानमंत्री मोदी को सुनना चाहते हैं, बस लोगों की रैली की जानकारी दी जानी चाहिए। कहा कि इस संबंध में डोर टू डोर अभियान भी चलाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed