फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP against removal Afspa in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में अफस्पा हटाने के खिलाफ बीजेपी

Fri, 01 May 2015 10:25 AM IST
Updated Fri, 01 May 2015 10:25 AM IST
विज्ञापन
BJP against removal Afspa in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि बीजेपी और पीडीपी की राजनीतिक विचारधारा भिन्न है, लेकिन राज्य में  भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए बीजेपी और पीडीपी गठबंधन की सरकार बनी है।

विज्ञापन


उन्होंने आर्म्स फोर्स स्पेशल पॉवर एक्ट (अफस्पा) हटाने की मांग का विरोध करते हुए कहा कि अभी वह स्थिति नहीं आई है कि अफस्पा हटाया जाए। जम्मू-कश्मीर पर्यटन को बढ़ावा देने मुंबई पहुंचे निर्मल सिंह ने महाराष्ट्र भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से यह बातें कहीं।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर की गठबंधन सरकार में शामिल पीडीपी की महबूबा मुफ्ती सईद जम्मू-कश्मीर में अफस्पा हटाने की पक्षधर हैं, जबकि निर्मल सिंह ने कहा कि राज्य में अफस्पा लागू रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफस्पा आंतरिक सुरक्षा के लिए जरूरी

BJP against removal Afspa in Jammu and Kashmir

सिंह ने कहा कि महबूबा और उनकी पार्टी ने कुछ मीडिया चैनल के साथ बातचीत में अफस्पा हटाने की मंशा जताई है। लेकिन, सीमा सुरक्षा से लेकर सूबे की आंतरिक सुरक्षा के लिए यह जरूरी है, इसलिए अफस्पा हटाया नहीं जा सकता।

हालांकि इसका फैसला केंद्र सरकार को करना है। एक सवाल के जवाब में निर्मल सिंह ने कहा कि अपने वोट बैंक को सुरक्षित रखने के लिए संभवत: पीडीपी अलगाववादियों का समर्थन करती थी लेकिन सत्ता में आने के बाद वैसी स्थिति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed