फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bishnah news, sports news

Jammu News: बिश्नाह के जवान रविंदर सिंह ने जीता 50 मीटर एयर पिस्टल वर्ल्ड खिताब, गांव में जश्न का माहौल

Mon, 17 Nov 2025 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 17 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
bishnah news, sports news
विजय रैली के उपरांत विशनाह पहुंचे जवान रविंद्र सिंह स्रोत सोशल मीडिया
बिश्नाह। बिश्नाह क्षेत्र के गांव हरषा दब्बड ने एक बार फिर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। सेना के नायब सूबेदार रविंदर सिंह ने मिश्र (इजिप्ट) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एयर पिस्टल वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का परचम लहराया। इस ऐतिहासिक सफलता के साथ ही उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर रजत पदक भी अपने नाम किया। गोल्ड मेडल जीत की खबर मिलते ही बिश्नाह कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई। रविवार को नायक रविंदर सिंह के गांव लौटने पर लोगों ने भव्य विजय रैली निकालकर उनका स्वागत किया। गांव की गलियां तिरंगे झंडों और देशभक्ति के नारों से गूंज उठीं।
विज्ञापन


सम्मान समारोह में मौजूदा विधायक डॉ. राजीव कुमार भगत और पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने रविंदर सिंह को मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। रविंदर सिंह ने कहा कि इस सफलता के पीछे कठोर परिश्रम, अनुशासन और उनके कोच, माता-पिता व बिश्नाह वासियों का आशीर्वाद है। उन्होंने बताया कि वह इंदौर के मऊ कैंट में निरंतर अभ्यास करते हैं ताकि भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें। विधायक डॉ. भगत ने कहा कि रविंदर सिंह की यह उपलब्धि न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed