{"_id":"5e7519118ebc3e76951fc647","slug":"biljli-samba-news-jmu20640721","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग भीड़ जुटाकर उड़ा रहा सरकारी आदेश की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग भीड़ जुटाकर उड़ा रहा सरकारी आदेश की धज्जियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। कोरोना वायरस को देखते हुए देश प्रदेश में समूचा प्रशासन कई हिदायतें दे रहा है कि भीड़ जुटने न दें और न ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रुकें ताकि कोरोना के वायरस को किसी तरह रोका जा सके। जिले के सिडको स्थित बिजली विभाग कोरोना वायरस की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए एमनेस्टी योजना का लाभ देने के लिए काम कर रहा है। इसके चलते बिजली विभाग में योजना का लाभ लेने के लिए विभाग के अंदर व बाहर भारी भीड़ देखी जा रही है।
विभाग के कर्मी अपनी जान के साथ लोगों की जान को भी खतरे में डाल रहे हैं। इस बारे जब बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता ने कहा कि इस योजना की आखिरी तिथि अप्रैल तक है लेकिन उपभोक्ताओं को यह बकाया तीन किश्तों में देना है, जिसकी पहली किश्त मार्च से शुरू होगी और अगर किसी ने मार्च की किश्त नहीं दी तो उसको योजना का लाभ नहीं होगा, जिसके चलते विभाग में भीड़ जुट रही है। उन्होंने कहा कि हम भी चाहते हैं कि भीड़ न हो। उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है कि कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए सरकार इस योजना की तारीख को आगे कर दे, लेकिन अभी तक उनको तारीख आगे बढ़ाने के निर्देश नहीं मिले हैं।