फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bike Theft incidents Increased in city

सावधान: चाबी साथ लगी छोड़ी तो चोर ले उड़ेंगे वाहन

विज्ञापन
Bike Theft incidents Increased in city
-तीन दिन में चाबी लगे तीन वाहन चोरी, एटीएम के बाहर विशेष रूप से सक्रिय हैं चोर, पैसे निकालने गए दो लोगों के वाहन हुए गायब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। यदि आप चंद मिनट भी दोपहिया वाहन में चाबी लगी रखकर कहीं चले जाते हैं, तो सावधान हो जाएं। आपकी बाइक चोरी कर ली जाएगी। शहर में एक के बाद एक तीन वाहन तीन दिन में ऐसे ही चोरी हुए हैं।
ऐसे लगता है कि जैसे शहर में चोरों का गिरोह सक्रिय हो। जो पूरा दिन शहर में रेकी करता रहता है। खासकर एटीएम के बाहर, क्योंकि अकसर एटीएम में जाने वाले लोग जल्दबाजी में वाहन के साथ ही चाबी छोड़ जाते हैं जिसका चोर पूरा फायदा उठा रहे हैं। यूं कहा जाए कि पुलिस की गश्त पर चोरों की पैनी नजर भारी पड़ रही है। सोमवार को सरवाल पुलिस चौकी अंतर्गत एक महिला अपने पति के साथ टाली मोड़ स्थित एटीएम में पैसे निकलवाने गई। दोनों एटीएम में गए। बाहर बुलेट बाइक (जेके02एआर 2002) को पार्क किया और चाबी साथ छोड़ गए। करीब 3 मिनट बाद बाहर आए तो बाइक गायब थी। सीसीटीवी में दिखा कि एक युवक बाइक को लेकर जा रहा है।
विज्ञापन

ठीक इसी तरह का मामला रविवार को भी सामने आया था। शहर के नवाबाद पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक होटल के नजदीक एटीएम में पैसे निकालने गए मुंशी लाल की स्कूटी नंबर जेके02बीएक्स 4749 चोरी हो गई। मुंशी लाल भी चाबी साथ लगी छोड़ गए थे। वहीं सोमवार को शहर के मोती बाजार में एक बुजुर्ग की स्कूटी चोरी हो गई। सुनील नागपाल ने बताया कि वे 4 मिनट के लिए ही एक दुकान पर खरीदारी करने गए। दुकान के बाहर स्कूटी (जेके02सीएन1528) को पार्क किया, लेकिन चाबी साथ छोड़ दी। पलक झपकते ही स्कूटी गायब हो गई।।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे लग रहा पुलिस नहीं, शहर में चोर गश्त कर रहे
पीड़ित लोगों में सुनील नागपाल का कहना है कि ऐसे लग रहा है जैसे शहर में पुलिस की नहीं। चोरों की गश्त हो रही हो। जिनकी इतनी नजर है कि कहीं चाबी लगा वाहन देखा तो उसे ले उड़ो। यदि तीन दिन में इस तरह के तीन मामले सामने आए हैं तो साफ है कि शहर में कुछ लोग घूम रहे हैं। जिनकी नजर चाबी लगे वाहनों पर रहती है। शातिर चोर इसी फिराक में रहते हैं और चंद मिनट में ही वाहन लेकर फरार हो जाते हैं।
लोग सतर्क रहें, चाबी साथ न छोड़ें
जिला पुलिस ने शहर वासियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के साथ चाबी छोड़कर न जाएं। शातिर इसका लाभ न उठा सकें। लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed