फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bike riding youth dies after being hit by vehicle, two injured

Jammu News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Thu, 18 Apr 2024 05:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 18 Apr 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies after being hit by vehicle, two injured
राजपुरा के चक लाला पुल पर बीती रात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा
विज्ञापन

सांबा कस्बे में फैक्ट्री से ड्यूटी देकर घर लौट रहे थे तीन दोस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। ड्यूटी देकर फैक्ट्री से घर लौट रहे तीन युवकों की बाइक को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीनों युवक घायल हो गए। एक युवक के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण वह मौके पर ही बेहोश हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस जवानों ने मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों को ट्रॉमा अस्पताल घगवाल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो युवकों को प्राथमिक उपचार देने के बाद सांबा रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार राजपुरा के चक लाला पुल पर बीती रात अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। तीनों सांबा कस्बे में फैक्ट्री से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। राजपुरा पुलिस चौकी के तहत चक लाला पुल पर विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मृत युवक की पहचान गुलशन कुमार (25) पुत्र ठाकुर दास निवासी लाहरी तहसील जिला कठुआ के रूप में हुई है। घायल युवकों की पहचान रजत कुमार (19) पुत्र जोगिंदर पॉल निवासी शेरपुर तहसील हीरानगर जिला कठुआ और विजय कुमार (22) पुत्र बिशन दास निवासी शेर कोठा तहसील एवं जिला कठुआ के रूप में हुई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सांबा रेफर कर दिया है। घगवाल पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed