फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bike rally, martyar neelam singh

Jammu News: अखनूर से चक किरपालपुर तक गूंजा नीलम सिंह अमर रहे, भारत माता की जय

Sun, 07 May 2023 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 07 May 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
bike rally, martyar neelam singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अखनूर। राजोरी में आतंकी हमले में शहीद हुए चक किरपालपुर के शहीद नीलम सिंह की पार्थिव देह के अखनूर पहुंचते ही पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। कस्बे के विभिन्न चौक पर राजनीतिक, समाजिक सहित अन्य लोगों ने पुष्प वर्षा कर शहीद सपूत का स्वागत किया। साथ ही भारत माता की जय और शहीद नीलम सिंह अमर रहे के नारे लगाए।
शहीद नीलम सिंह के पार्थिव शरीर को राजोरी से रोड के माध्यम से सैन्य वाहन में लाया गया। अखनूर क्षेत्र की सैन्य यूनिट के जवानों की अगुवाई में पार्थिव शरीर को पैतृक गांव चक किरपालपुर रवाना हुआ। इस दौरान एसडीपीओ मोहन लाल शर्मा, अखनूर थाना प्रभारी हरजीत सिंह, गरोटा थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह सहित सैन्य अधिकारी मौजूद रहे। कस्बे के पन्नु चौक पर पार्थिव देह के पहुंचने पर नारेबाजी के दौरान माहौल गमगीन हो गया। इस मौके पर बाइक रैली भी निकाली गई। यह रैली मुख्य रोड से निकली। इस दौरान जगह-जगह एकत्रित लोगों ने पुष्प अर्पित करके शहीद को श्रंद्धाजलि दी।
विज्ञापन

चिब बिरादरी के प्रधान और सरपंच शमशेर सिंह ने बताया पाकिस्तान आतंकियों को शह दे करके देश में अशांति फैला रहा है। इसलिए केंद्र सरकार सख्त कदम उठा कर माकूल जवाब दे। कांग्रेेस नेता बलदेव राज ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में देशद्रोही ताकतें अशांति फैलाने की फिराक में हैं। ऐसे में सुरक्षाबलों को खुली छूट दे कर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता मोहन लाल ने कहा कि केंद्र सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed