फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bijli

बिजली बिल में बढ़ोतरी नहीं होगी बर्दाश्त

विज्ञापन
bijli
विजयपुर। कांग्रेस नेता बबल गुप्ता ने शुक्रवार को एक बैठक में कहा कि केंद्र सरकार लोगों को सुविधा देने में फेल हो चुकी है। ऊपर से तरह-तरह के बिल लाकर जनता को परेशान कर रही है। हाल ही में बिजली के बिलों में इतनी ज्यादा बढ़ोतरी कर दी है कि जनता का जीना मुश्किल कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि अगर बिजली बिलों को कम नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी गांव-गांव में विरोध करेगी। क्योंकि जम्मू-कश्मीर में बिजली उत्पादन होता है, जमीन भी जम्मू-कश्मीर की है। पानी भी जम्मू-कश्मीर का। सके बावजूद जम्मू-कश्मीर के लोगों से से ज्यादा बिल लिया जा रहा है। जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बबल गुप्ता ने कहा कि कोरोना के चलते पहले ही जनता परेशानियों से जूझ रही है। उसके बावजूद भी एलजी मनोज सिन्हा तरह-तरह के बिल निकाल कर जनता को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि बिजली बिल को कम किया जाए, ताकि लोगों की चल रही परेशानी हल हो सके।
विज्ञापन

बिजली के करंट से आम लोग निराश
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। विद्युत नियामक आयोग की तरफ से बिजली के दाम बढ़ाए जाने से लोगों में रोष है। उनके अनुसार कि पहले से ही लोगों को महंगाई की मार का सामना करना पड़ रहा है। ऊपर से बिजली के दाम बढ़ाए जाने से लोगों को परेशानी में डाल दिया है। विभिन्न वर्ग के लोगों ने बिजली विभाग के इस निर्णय का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों की जेब पर अधिक बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सरकार ने पहले ही पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार के दरवाजे बंद कर दिए हैं। अब रही सही कसर बिजली के दाम बढ़ा कर किए जा रहे हैं। सरकार गरीबी नहीं गरीबों को खत्म करने में जुटी है।
-दर्शन चौधरी, पूर्व सरपंच, मदून सांबा।
-------
बिजली के दाम बढ़ा कर सरकार ने लोगों को दीपावली का तोहफा दिया है। पहले से ही बिजली का बुरा हाल है, बिजली का पता ही नहीं चलता है कब आती है और कब जाती है। बिजली के दाम बढ़ाए जाने का वह विरोध करते हैं।
-महेश्वर राज, पार्षद
--------
जम्मू-कश्मीर शासन के बिजली विभाग में पहले से ही बुरा हाल है। सीमावर्ती क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति मनमर्जी की होती है। ऐसे में दाम बढ़ा कर लोगों पर बोझ डाला जा रहा है।
-चंद्र उदय सिंह, नेकां नेता, सांबा।
--------
बिजली विभाग त्योहारों पर भी बिजली की कटौती जारी रखता है। ऐसे में आम दिनों में घंटों बिजली की आपूर्ति ठप रहती है। ऐसे में बिजली के दाम बढ़ाए जाने से महंगाई अधिक बढ़ जाएगी। आज प्रत्येक क्षेत्र बिजली पर ही निर्भर है।
-रवींद्र सिंह लब्लु, सरपंच, कैली मंडी, सांबा।
बिजली आपूर्ति में सुधार के बाद बढ़ाई जानी थी दर
संवाद न्यूज़ एजेंसी
आरएस पुरा। सरकार द्वारा बिजली की दरों में की गई बढ़ोतरी को लेकर लोगों ने इसे वापस लेने की मांग की। कस्बे के गारु राम का कहना है कि सरकार को चाहिए कि जर्जर बिजली के ढांचे को बेहतर किया जाने के उपरांत बिजली दरों में बढ़ोतरी की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लोगों को सुचारु रूप से बिजली की आपूर्ति नहीं की जाती और अब की दरों में बढ़ोतरी कर लोगों पर बोझ बढ़ा दिया गया। अशोक चौधरी का कहना है कि सरकार की ओर से एमनेस्टी योजना लागू की गई। दूसरी ओर बिजली की दरों में बढ़ोतरी करने का लिया गया फैसला ठीक नहीं। चौधरी ने कहा कि पहले ही मंगाई की मार झेल रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब बिजली की दरों में बढ़ोतरी करने पर लोगों पर बोझ डाला गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed