{"_id":"6175bb43d46c795118181fa4","slug":"bijli-rspura-news-jmu246513258","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार को 33 केवी लाइन के खंभे टूटने से ठप हो गई थी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार को 33 केवी लाइन के खंभे टूटने से ठप हो गई थी बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। आंधी से ठप पड़ी विद्युुत आपूर्ति रविवार को भी बहाल नहीं हो सकी। इससे व्यासपुर ग्रिड स्टेशन से संबंधित गांवो में अंधेरा छाया रहेगा। पंच दर्शन कुंडल, गोपाल दास, गलदेव सिंह, गिरधारी लाल व बचन लाल आदि लोगों का कहना है कि अभी तक मात्र 33 केवी लाइन के खंभे लगाकर ग्रिड स्टेशन बहाल हुआ है, जबकि अभी तक 11केवी लाइन के खंभे अभी भी नहीं लगाए गए। रविवार को भी व्यासपुर, प्रल्लाह, कल्याणा, मोगोयाली व चक्क बाजे सहित कई संबंधित गांव अंधेरे में ही रहेंगे। संवाद
बिजली गुल, आपूर्ति नहीं हो सकी बहाल
सांबा। बारिश एवं ओलावृष्टि के चलते शनिवार सुबह से बिजली आपूर्ति ठप रहने से रविवार शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। सामाजिक कार्यकर्ता कमल भट्टी, विकेश अंबा, अजय सिंह आदि ने बताया कि शनिवार सुबह से बिजली आपूर्ति ठप हुई है। जो रविवार शाम तक ठप रही। दोपहर में दस मिनट के लिए आपूर्ति सुचारु हुई। उसके बाद फिर बंद हो गई। बाजारों में भी अंधेरा बना रहा। त्योहार के दिन में भी बिजली गुल रहने से लोगों में रोष बना रहा। उधर बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार उनकी टीमें आपूर्ति सुचारु बनाने में जुटी हुई हैं। शीघ्र ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।