फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bijli

शनिवार को 33 केवी लाइन के खंभे टूटने से ठप हो गई थी बिजली

विज्ञापन
bijli
अरनिया। आंधी से ठप पड़ी विद्युुत आपूर्ति रविवार को भी बहाल नहीं हो सकी। इससे व्यासपुर ग्रिड स्टेशन से संबंधित गांवो में अंधेरा छाया रहेगा। पंच दर्शन कुंडल, गोपाल दास, गलदेव सिंह, गिरधारी लाल व बचन लाल आदि लोगों का कहना है कि अभी तक मात्र 33 केवी लाइन के खंभे लगाकर ग्रिड स्टेशन बहाल हुआ है, जबकि अभी तक 11केवी लाइन के खंभे अभी भी नहीं लगाए गए। रविवार को भी व्यासपुर, प्रल्लाह, कल्याणा, मोगोयाली व चक्क बाजे सहित कई संबंधित गांव अंधेरे में ही रहेंगे। संवाद
विज्ञापन

बिजली गुल, आपूर्ति नहीं हो सकी बहाल
सांबा। बारिश एवं ओलावृष्टि के चलते शनिवार सुबह से बिजली आपूर्ति ठप रहने से रविवार शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। सामाजिक कार्यकर्ता कमल भट्टी, विकेश अंबा, अजय सिंह आदि ने बताया कि शनिवार सुबह से बिजली आपूर्ति ठप हुई है। जो रविवार शाम तक ठप रही। दोपहर में दस मिनट के लिए आपूर्ति सुचारु हुई। उसके बाद फिर बंद हो गई। बाजारों में भी अंधेरा बना रहा। त्योहार के दिन में भी बिजली गुल रहने से लोगों में रोष बना रहा। उधर बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार उनकी टीमें आपूर्ति सुचारु बनाने में जुटी हुई हैं। शीघ्र ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed