{"_id":"5dcdb6838ebc3e5488136137","slug":"bijli-jammu-news-jmu1972239147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी करने वाले खिलाफ करे कड़ी कार्रवाई: उपराज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी करने वाले खिलाफ करे कड़ी कार्रवाई: उपराज्यपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। वीरवार को राजभवन जम्मू में उर्जा विकास विभाग की बैठक को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने जवाबदेही तय करने पर जोर दिया। इस दौरान विभागीय कामकाज की समीक्षा की गई।
उपराज्यपाल ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में खासतौर पर सौर ऊर्जा दोहन पर जोर दिया। जम्मू-कश्मीर में बिजली की उपलब्धता बढ़ाने के लिए गैस पाइप लाइन परियोजना में तेजी लाने को कहा। इस दौरान कमिश्नर सेक्रेटरी हृदयेश कुमार ने जम्मू-कश्मीर के बिजली परिदृश्य और विभाग द्वारा तैयार किए गए रोड मैप के संबंध में एक प्रस्तुति दी। इसमें उन्होंने ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन लाइनों में क्षमता वृद्धि, नेटवर्कं वृद्धि के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नगर निकायों द्वारा बनाए गए 11,991 स्ट्रीट लाइट को ऊर्जा कुशल एलईडी बल्बों द्वारा बदल दिया गया है। जम्मू-कश्मीर में स्मार्ट मीटर परियोजना को अगले 3 वर्षों में पूरा किया जाएगा। उपराज्यपाल ने घाटी में विद्युत लाइनों को दुरुस्त कर जल्द से जल्द बिजली बहाल करने को कहा। बिजली आपूर्ति की सुरक्षा के लिए भूमिगत केबल बिछाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान मुख्य सचिव, बीवीआर सुब्रह्मण्यम, वित्तीय आयुक्त अरुण कुमार मेहता और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।