{"_id":"5feb7b6d8ebc3e3f3317e2dc","slug":"bijli-billawer-news-jmu225791745","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से दूरदराज के क्षेत्रों में बिजली ढांचे को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से दूरदराज के क्षेत्रों में बिजली ढांचे को नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फबारी से दूरदराज के क्षेत्रों में बिजली ढांचे को नुकसान
बिलावर। उप जिले की दूरदराज बाजल भटवाल पंचायत में भारी बर्फबारी से बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा है। इस कारण इलाके में बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई है।
पंचायत की सरपंच ललिता देवी ने कहा कि इलाके में तीन फुट से ज्यादा बर्फ गिरी है। ज्यादातर बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं बिजली के तार भी टूट गए हैं। सरपंच ने कहा कि ज्यादातर इलाके में लकड़ी के खंभे लगाए गए हैं, जिन्हें बर्फबारी से नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इलाके में बिजली सप्लाई बहाल करने के लिए कदम उठाए जाएं और लकड़ी के खंभों की जगह सीमेंट के खंभे लगाए जाएं। सरपंच ने इस संबंध में बिजली विभाग से जल्द संज्ञान लेने की मांग की है।