{"_id":"634b1a8c2cb71a10605f4663","slug":"bijli-akhnoor-news-jmu2702806173","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखनूर में 20 घंटे ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखनूर में 20 घंटे ठप रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। कस्बे बिजली विभाग के कार्यालय में ट्रांसफार्मर जल जाने से अधिकतर क्षेत्रों में करीब 20 घंटे आपूर्ति ठप रही। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कस्बे के बिजली विभाग कार्यालय में शुक्रवार रात्रि नौ बजे ट्रांसफार्मर जल गया। इससे राजा बाजार, जिया पोता मोहल्ले, चौकान मोहल्ले सहित अन्य क्षेत्रों में आपूर्ति ठप रही है। जो शनिवार देर शाम तक भी शुरू नहीं हो सकी। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि कस्बे में इतनी देर तक बिजली ठप रही तो ग्रामीण क्षेत्र में क्या हाल होगा। विभाग को चाहिए कि बिजली आपूर्ति के लिए जल्द से जल्द कदम उठाए, ताकि क्षेत्र में आपूर्ति हो सके। लोगों का कहना है कि सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को पढ़ाई को लेकर हुई है।
बिजली विभाग के एईई शंकरा सिंह मन्हास ने बताया कि ट्रांसफार्मर जल जाने पर बिजली की आपूर्ति ठप हुई, जो नए ट्रांसफार्मर लगाकर शुरू होगी।