{"_id":"60f1cd848ebc3ed017327a20","slug":"bijli-akhnoor-news-jmu239605336","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रिड स्टेशन कलीठ की क्षमता बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रिड स्टेशन कलीठ की क्षमता बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। खौड़ के ज्यादातर गांवों में ग्रिड स्टेशन कलीठ से बिजली आपूर्ति की जाती है। लोगों को कम वोल्टेज तथा कटौती का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते बरसात में लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी परेशान होना पड़ रहा है। लोगों के अनुसार ग्रिड स्टेशन कलीठ की क्षमता 20 एमवीए है। लोगों ने मांग की है कि ग्रिड स्टेशन की क्षमता बढ़ा कर 70 एमवीए की जाए। अपनी पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, राकेश कुमार तथा नीरज कुमार ने बताया कि ग्रिड स्टेशन की क्षमता बढ़ाने को लेकर हमारी मांग है, क्योंकि बरसात के दिनों में हम लोगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
गुडा ब्राह्मण में पांच दिन बिजली ठप
अखनूर। कस्बे से सटे गांव गुडा ब्राह्मण में पांच दिन से बिजली गुल है। क्षेत्र में ट्रांसफार्मर जल गया है। ग्रामीणों को गर्मी में बड़ी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति हेतु जल्द से जल्द कदम उठाए जाएं।
ग्रमीण रोहन कुमार ने बताया गांव गुड़ा ब्राह्मण में ट्रांसफार्मर जल जाने से लोगों का गर्मी में बुरा हाल है। लोगों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग की कार्यप्रणाली सही नहीं होने पर खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणों को अंधेरे में ही समय गुजराना पड़ रहा है। संवाद