{"_id":"670a1c09ff10d55c0d0155da","slug":"big-gift-on-dussehra-30-projects-will-be-launched-in-jammu-kashmir-and-ladakh-today-rajnath-singh-will-inaug-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा पर बड़ा तोहफा: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आज होंगे 30 प्रोजेक्ट लॉन्च, राजनाथ सिंह करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा पर बड़ा तोहफा: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आज होंगे 30 प्रोजेक्ट लॉन्च, राजनाथ सिंह करेंगे शुभारंभ
Sat, 12 Oct 2024 12:19 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 12 Oct 2024 12:19 PM IST
सार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दशहरा पर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 30 प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे जिसमे जम्मू-कश्मीर में 19 और लद्दाख में 11 प्रोजेक्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को दशहरा के अवसर पर देश में विभिन्न 75 ढांचों का लोकार्पण करेंगे, जिसमें जम्मू संभाग के सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण 8 पुल भी शामिल हैं। यह कार्यक्रम भारतीय सेना और केंद्र सरकार की विकासात्मक पहलों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो सीमाई क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री जम्मू-कश्मीर में 19 और लद्दाख में 11 प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। यह सभी प्रोजेक्ट सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा तैयार किए गए हैं, जो कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क और पुलों के निर्माण में विशेषज्ञता रखते हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य न केवल सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों को मजबूत करना है, बल्कि स्थानीय विकास और रोजगार के अवसर भी प्रदान करना है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इन पुलों का ई-उद्घाटन सिक्किम से करेंगे। इस अवसर पर जम्मू लोकसभा क्षेत्र के सांसद जुगल किशोर और उधमपुर के सांसद, पीएमओ मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी उपस्थित रहेंगे, जो इन प्रोजेक्टों को जनसमर्पित करेंगे। इन प्रोजेक्टों के उद्घाटन से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। इसके अलावा, यह कदम सीमाई सुरक्षा को भी मजबूत करेगा, जिससे कि सुरक्षा बलों को सटीक और तेज़ प्रतिक्रिया देने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन