फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bhutan's royal family visits Ladakh

Jammu News: भूटान के शाही परिवार ने लद्दाख का किया दौरा

Tue, 09 Sep 2025 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 09 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Bhutan's royal family visits Ladakh
Royal Family of Bhutan on a historic tour of Ladakh. Source - social media
लेह। लेह हवाई अड्डे पर रविवार को ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। भूटान की महारानी माता अशि त्सेरिंग पेम वांगचुक और राजकुमारी अशि केसांग छोदेन वांगचुक लद्दाख पहुंचीं। यह पहला अवसर है जब भूटान के शाही परिवार ने आधिकारिक रूप से लद्दाख का दौरा किया है। इस यात्रा को दोनों हिमालयीय क्षेत्रों के बीच साझा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रिश्तों का पुनर्जीवन माना जा रहा है। लद्दाख और भूटान के रिश्ते 17वीं शताब्दी से चले आ रहे हैं। लद्दाख के राजा सिंगे नामग्याल (1616–1642) के शासनकाल में दोनों ने बौद्ध धर्म और सुरक्षा सहयोग में साथ निभाया। विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा केवल औपचारिक यात्रा नहीं बल्कि आस्था, मित्रता और साझा हिमालयी पहचान को जोड़ने वाला नया पुल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed