फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bhavani Thakur became city president

भवानी ठाकुर बने नगर अध्यक्ष

विज्ञापन
Bhavani Thakur became city president
रियासी। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आकाशदीप सिंह की तरफ से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई का गठन किया गया है। इसमें भवानी ठाकुर को नगर अध्यक्ष और अमन शर्मा को नगर मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन

वहीं, करण शर्मा को तहसील संयोजक, पार्थ खजूरिया को कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया। अनामिका वर्मा को नगर छात्रा अध्यक्ष और श्रुति अबरोल को नगर छात्रा उपाध्यक्ष बनाया गया। आर्यन शर्मा, अतुल भगत व मुनीश बराल को उपाध्यक्ष, माहिल शर्मा, रोहित कपूर और अक्षय गंडोत्रा को सह मंत्री बनाया गया। संदीप शर्मा को सोशल मीडिया इंचार्ज, निखिल शर्मा तहसील सह संयोजक नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषभ बनाथिया भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विद्यार्थी परिषद के इतिहास और कार्यप्रणाली के बारे में बताया। जिला संयोजक आकाशदीप ने कार्यकर्ताओं को जिले या फिर नगर में किसी भी विद्यार्थी को समस्या होने पर संपर्क करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed