फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bharat Scout and Guide Center in Jammu and Srinagar

जम्मू और श्रीनगर में बने भारत स्काउट एंड गाइड सेंटर, अनुदान राशि दोगुनी

Sat, 03 Apr 2021 03:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 03 Apr 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
Bharat Scout and Guide Center in Jammu and Srinagar
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : ani

राजधानी जम्मू और श्रीनगर में जम्मू कश्मीर भारत स्काउट एंड गाइड के प्रशिक्षण केंद्र बनाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित जिला उपायुक्तों को जमीन की तलाश और अलाटमेंट प्रक्रिया को जल्द पूरा करने को कहा गया है। जम्मू कश्मीर भारत स्काउट एंड गाइड की वार्षिक अनुदान राशि को दोगुना करके 20 लाख रुपये किया गया है।

विज्ञापन


उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कन्वेंशन सेंटर जम्मू में हुए कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के कैडेट को राज्य पुरस्कार अवार्ड प्रणामपत्र से सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं से पंडित मदन मोहन मालवीय के आदर्शों पर चलने और मानव जाति व राष्ट्र निर्माण की सेवा के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मान्यता: लंका से कश्मीर ऐसे पहुंचीं रावण की कुलदेवी? 'चश्मे' का पानी करता है भविष्यवाणी    
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा कि संगठन की सुचारु कार्य प्रणाली को सुगम बनाने के लिए शिक्षा विभाग को वित्तीय सहायता दी जा रही है। उपराज्यपाल जो संगठन के मुख्य संरक्षक भी हैं, ने कैडेट्स एंड गाइडस आंदोलन से जुड़े कैडेट्स, प्रशिक्षकों, अधिकारियों और अन्य लोगों की सराहना की। महान शिक्षाविद पंडित मदन मोहन मालवीय ने 1918 में स्काउट्स एंड गाइड्स के भारतीय संस्करण का मार्ग प्रशस्त किया। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स व्यक्तित्व के लिए मुख्य मार्ग तय करता है। उपराज्यपाल ने संगठन को 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया।

ये भी पढ़ें- पुलवामा: जवानों ने ऐसे उड़ाया वो ठिकाना जिसमें छिपे थे आतंकी, देखें एक्सक्लूसिव तस्वीरें    

इसके अलावा संगठन की पत्रिका न्यूज रिपोर्टर को जारी किया गया। आईडी सोनी पोआइनर स्काउट एंड गाइड्स ने संगठन की उपपलब्धियों और गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विंग कमांडर एमएम जोशी, प्रधान सचिव युवा सेवा एवं खेल विभाग आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed