{"_id":"63c66602c63c2d1bda0fdeb0","slug":"bharat-jodo-yatra-to-reach-lakhanpur-on-19-january-many-opposition-leaders-to-participated-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: 19 को लखनपुर पहुंचेगी यात्रा, संजय राउत-फारूक-महबूबा समेत कई विपक्षी नेताओं का मिलेगा साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Jodo Yatra: 19 को लखनपुर पहुंचेगी यात्रा, संजय राउत-फारूक-महबूबा समेत कई विपक्षी नेताओं का मिलेगा साथ
Tue, 17 Jan 2023 02:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 17 Jan 2023 02:41 PM IST
सार
19 जनवरी को राहुल गांधी पंजाब से जम्मू कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर पहुंचेंगे। स्वागत करने के लिए वहां ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Rajni Patil
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी को राहुल गांधी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर पहुंचेगी। मंगलवार को जम्मू शहर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर प्रभारी रजनी पाटिल ने बताया कि यात्रा का समापन 30 जनवरी को श्रीनगर में होगा।
विज्ञापन
19 जनवरी को राहुल गांधी पंजाब से जम्मू कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर पहुंचेंगे। स्वागत करने के लिए वहां ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया जाएगा। रजनी पाटिल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पैदल मार्च को हर संभव मदद का वादा किया है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में तीन प्रमुख बड़े कार्यक्रम होंगे। इनमें से एक कठुआ में, एक जम्मू के सतवारी में और एक श्रीनगर में समापन कार्यक्रम होगा। श्रीनगर के समापन कार्यक्रम में 23 विपक्षी पार्टी के अध्यक्षों को न्योता भेजा गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ट नेता, कांग्रेस के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, नेकां नेता उमर अब्दुल्ला, पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, शिवसेना नेता संजय राउत सहित कई विपक्षी नेता प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनेंगे। इसके साथ ही कई सामाजिक, राजनीतिक संगठनों ने भी इस यात्रा को समर्थन देने का ऐलान किया है।
रजनी पाटिल ने बताया कि लखनपुर में महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा के पास एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन होगा। लखनपूर में आरटीओ के पास रात्रि विश्राम के बाद 20 जनवरी सुबह सात बजे यात्रा हटली मोड़ से छन्नी कठुआ तक मार्च करेगी और फिर रात्रि विश्राम चड़वाल करने की व्यवस्था की गई है।
इसके बाद 21 जनवरी को यात्रा एक दिन के ब्रेक के लिए रुकेगी। हर सप्ताह में एक दिन यात्रा ब्रेक के लिए रुकती है। 22 जनवरी को पदयात्रा हीरानगर मोड़ से सांब जिला में प्रवेश करेगी और सांबा में रात्रि विश्राम होगा।
23 जनवरी को यात्रा विजयपुर से शुरू होगी और सतवारी तक विशाल रैली का आयोजन होगा। इसके आगे का शेड्यूल तय किया जा रहा है। 30 जनवरी को श्रीनगर में समापन कार्यक्रम होगा।