{"_id":"63cd866308dfa92985505792","slug":"bharat-jodo-yatra-to-reach-jammu-city-today-rahul-gandhi-hold-public-meeting-at-satwari-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: आज जम्मू शहर पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा, सतवारी में राहुल गांधी करेंगे जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: आज जम्मू शहर पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा, सतवारी में राहुल गांधी करेंगे जनसभा
Mon, 23 Jan 2023 12:24 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 23 Jan 2023 12:24 AM IST
सार
भारत जोड़ो यात्रा अपने 129वें दिन सोमवार को सुबह सात बजे विजयपुर से शुरू होगी। तय शेड्यूल के अनुसार सुबह 11 बजे राहुल गांधी सतवारी चौक से करीब गुरुद्वारे (अशोक नगर) में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरू होकर कठुआ, सांबा और विजयपुर से होती हुई भारत जोड़ो यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच आज जम्मू पहुंचेगी। कुंजवानी चौक पर भव्य स्वागत के बाद सतवारी चौक से थोड़ा पीछे गुरुद्वारे (अशोक नगर) के पास जम्मू-कठुआ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। हाईवे से शहर में आने वाले वाहनों को कुंजवानी चौक से अंदर आने दिया जाएगा। इन वाहनों को नरवाल से होकर दाखिल कराया जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह सात बजे भारत जोड़ो यात्रा अपने 129वें दिन विजयपुर से शुरू होगी। तय शेड्यूल के अनुसार सुबह 11 बजे सतवारी में राहुल गांधी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। यात्रा में दिग्विजय सिंह, जयराम रमेश जैसे बड़े नेता शामिल रहे हैं। शनिवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी राहुल गांधी के साथ नजर आए थे।
विज्ञापन
इसके बाद यात्रा सिद्धड़ा स्थित वन सुरक्षाबल मैदान पर रात्रि विश्राम करेगी। शनिवार को जम्मू के नरवाल मंडी इलाके में धमाके के बाद यात्रा के आयोजन स्थलों और राहुल गांधी की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर मैदान में संपन्न होगी।
विज्ञापन
एकतरफा खुला रहेगा हाईवे
जम्मू जिला प्रशासन की ओर से सतवारी में एकतरफा हाईवे खुला रखने की बात कही गई है। जिसमें हल्के वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। यात्रा के दौरान जम्मू मार्ग पर राहुल गांधी की पत्रकार वार्ता होगी।
कश्मीरी पंडित परिवारों से मिलेंगे राहुल गांधी
सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू पहुंचने पर राहुल गांधी कश्मीरी पंडित परिवारों से भेंट करेंगे। उनका दुख दर्द सुनेंगे। बाद में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जाएगा। तीन बजे के बाद पीआरआई सदस्यों से भी मिलेंगे।
24 जनवरी को नगरोटा चेकपोस्ट के पास शुरू होगी यात्रा
पूर्व मंत्री योगेश साहनी के अनुसार शेड्यूल के तहत 24 जनवरी की सुबह 8 बजे यात्रा शीतली (नगरोटा चेकपोस्ट के पास) से शुरू होगी। नगरोटा के पुराने रूट से होती हुई आर्मी गेट रेंबल उधमपुर तक जाएगी। इसके अगले दिन 25 जनवरी की सुबह 8 बजे यात्रा मैत्रा रामबन से शुरू होकर खोबाग में रुकेगी और दोपहर 2 बजे हरपुरा बनिहाल के लिए रवाना होगी। इस दौरान शाम 4 बजे लंबेड बनिहाल में कार्नर बैठक का आयोजन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर यात्रा को विश्राम दिया जाएगा।