फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bharat Jodo Yatra: Rahul in Jammu Kashmir Ramban district, padyatra started after heavy rains

Bharat Jodo Yatra: जम्मू-कश्मीर के रामबन में कुछ घंटे चली पदयात्रा, बारिश- भूस्खलन के कारण दोपहर बाद स्थगित

Wed, 25 Jan 2023 10:16 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 25 Jan 2023 10:16 AM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा लगातार कश्मीर की तरफ बढ़ रही है। रामबन जिले में यात्रा भारी बारिश के कारण प्रभावित होती रही। दोपहर बाद यात्रा स्थगित होने के बाद राहुल दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: Rahul in Jammu Kashmir Ramban district, padyatra started after heavy rains
रामबन में भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : कांग्रेस

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर के रामबन में जोरदार बारिश के बाद देर से शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे। कड़ाके की ठंड के बीच पदयात्रा कश्मीर की तरफ बढ़ने लगी लेकिन लगातार मौसम खराब होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।  कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट में कहा कि रामबन में खराब मौसम और भूस्खलन के कारण यात्रा को दोपहर बाद रद्द कर दिया गया है। पदयात्रा 27 जनवरी को सुबह 8 बजे फिर शुरू होगी। पदयात्रा स्थगित होने के कुछ देर बाद राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: Rahul in Jammu Kashmir Ramban district, padyatra started after heavy rains
रामबन में भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : कांग्रेस

कड़ी सुरक्षा और बारिश के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को उधमपुर के मलाढ़ मोड़ से 10 किमी का सफर तय कर यात्रा रामबन पहुंची थी। बुधवार को रामबन में हो रही तेज बारिश के बाद यात्रा मार्ग में कई जगहों पर पानी भर गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: Rahul in Jammu Kashmir Ramban district, padyatra started after heavy rains
रामबन में भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : कांग्रेस

यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कई युवाओं और किशोरों से मुलाकात की। सुरक्षाबलों से भी मिले। हाथ हिलाकर उत्तरी कमान में तैनात जवानों का हौसला बढ़ाया। मंगलवार दोपहर करीब पौने तीन बजे राहुल गांधी का काफिला मलाढ़ मोड़ पहुंचा, और उन्होंने वाहन से उतर कर यात्रा शुरू की।

विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: Rahul in Jammu Kashmir Ramban district, padyatra started after heavy rains
रामबन में भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : कांग्रेस

उस समय हल्की बारिश हो रही थी। वह बारिश के बीच ही समर्थकों के साथ यात्रा पर निकल पड़े। यात्रा चक मोड़, चोपड़ा शॉप, चिनार, उत्तरी कमान, सप्लाई मोड़, बिरमा, टी मोड़, ओमाड़ा मोड़, कैप्परी, एमएच चौक से होकर शहर के दोमेल चौक पर संपन्न हुई।
 
Bharat Jodo Yatra: Rahul in Jammu Kashmir Ramban district, padyatra started after heavy rains
रामबन में भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : कांग्रेस

यहां से वाहन में सवार होकर राहुल रामबन की तरफ रवाना हो गए। यात्रा के दौरान राहुल से कई युवाओं ने मुलाकात की। वह युवाओं के साथ हंसते खेलते और बातें करते चल रहे थे। कुछ स्थानों पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत की। राहुल को कई लोगों ने शॉल व मफलर पहनाकर सम्मानित किया।

Bharat Jodo Yatra: Rahul in Jammu Kashmir Ramban district, padyatra started after heavy rains
रामबन में भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : कांग्रेस

यात्रा के साथ बाहर चल रहे युवाओं और किशोरों ने इशारा कर राहुल से मिलने की इच्छा जाहिर की तो राहुल ने सुरक्षाकर्मियों को इशारा कर उन्हें अंदर बुलाया और बातचीत की। ओमाड़ा मोड़ में सीआरपीएफ के मुख्यालय के बाहर जवानों को देखकर वह उनके पास गए।

Bharat Jodo Yatra: Rahul in Jammu Kashmir Ramban district, padyatra started after heavy rains
रामबन में भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : कांग्रेस

यात्रा जब टी मोड़ इलाके में पहुंची तो राहुल गांधी ने रेनकोट पहन लिया। लेकिन, कैप्परी इलाके में पहुंचने पर बारिश कम होते ही उन्होंने रेनकोट उतार दिया। दोमेल चौक पहुंच यात्रा संपन्न हुई और कंटेनर में बैठ सभी लोग रामबन के लिए रवाना हो गए। उन्होंने चंद्रकोट में पड़ाव डाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed