फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bharat Jodo Yatra: People started arriving at Lakhanpur public meeting site in Jammu Kashmir

Bharat Jodo Yatra: 3400 किमी का सफर कर जम्मू कश्मीर पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, फारूक अब्दुल्ला ने किया स्वागत

Thu, 19 Jan 2023 10:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 19 Jan 2023 10:12 PM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर पहुंच चुकी है। इससे पहले जनसभा स्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। 

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: People started arriving at Lakhanpur public meeting site in Jammu Kashmir
Bharat Jodo Yatra - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा कठुआ के लखनपुर में प्रवेश कर चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद फारूक अब्दुल्ला, शिव सेना नेता संजय राउत समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने यात्रा का स्वागत किया। लखनपुर पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं। बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को लगाया गया है।

विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: People started arriving at Lakhanpur public meeting site in Jammu Kashmir
Bharat Jodo Yatra in Jammu Kashmir - फोटो : संवाद

सात सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा चार महीने 11 दिन की अवधि के बाद जम्मू-कश्मीर में दाखिल हो रही है। वीरवार शाम छह बजे के करीब भारत जोड़ो यात्रा की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी पैदल ही रावी पुल के रास्ते जम्मू-कश्मीर में दाखिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: People started arriving at Lakhanpur public meeting site in Jammu Kashmir
जम्मू कश्मीर के लखनपुर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होते लोग - फोटो : अनिल कुमार

इसके बाद लखनपुर कॉरिडोर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले वे कॉरिडोर पर स्थापित महाराजा गुलाब सिंह की विशाल प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। वीवीआईपी के लखनपुर में दौरे के चलते सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। 

विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: People started arriving at Lakhanpur public meeting site in Jammu Kashmir
जम्मू कश्मीर भारत जोड़ा यात्रा - फोटो : अनिल कुमार

लखनपुर में राहुल गांधी की जनसभा और यात्रा के स्वागत को लेकर इंतजाम सुनिश्चित करने की प्रक्रिया देर रात तक जारी रही। प्रतिमा स्थल से सटकर बीस फुट बाई चालीस फुट बाई चार फुट का मंच स्थापित किया गया है। मंच पर केवल 15 वीवीआईपी के बैठने की व्यवस्था ही की गई है।

Bharat Jodo Yatra: People started arriving at Lakhanpur public meeting site in Jammu Kashmir
जम्मू कश्मीर भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : अनिल कुमार

आम लोगों के लिए मंच के सामने खुले कॉरिडोर पर राहुल गांधी के संबोधन को सुनने के लिए व्यवस्था की जा रही है। कठुआ के जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आकाश भारत ने बताया कि सभी इंतजाम सुनिश्चित कर लिए गए हैं। जम्मू कश्मीर और पंजाब के लोग इस यात्रा में शामिल होंगे। 

Bharat Jodo Yatra: People started arriving at Lakhanpur public meeting site in Jammu Kashmir
लखनपुुर में महाराजा की मूर्ति - फोटो : अनिल कुमार

राधास्वामी सत्संग भवन के नजदीक लगे पंडाल 

राहुल गांधी समेत वीवीआईपी के लिए जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे से सटे राधा स्वामी सत्संग भवन लखनपुर में पंडाल सज गया हैं। वहीं यात्रा में शामिल अन्य लोगों के लिए दस हजार की व्यवस्था वाले दो पंडाल हाईवे के विपरीत स्थापित किए गए हैं। इन पंडाल में रात गुजारने के लिए ब्लोअर से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Bharat Jodo Yatra: People started arriving at Lakhanpur public meeting site in Jammu Kashmir
भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राहुल गांधी के नेतृत्व में वीरवार को जम्मू-कश्मीर में पहुंच रही भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर श्रीनगर तक तैयारियां तेज की गई हैं। जम्मू में 23 जनवरी को यात्रा का पहुंचना प्रस्तावित है। यहां सतवारी चौक पर सुबह 11 बजे मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

 

Bharat Jodo Yatra: People started arriving at Lakhanpur public meeting site in Jammu Kashmir
लखनपुर में सुरक्षा कड़ी की गई - फोटो : अनिल कुमार

इस बीच एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के सदस्यों के साथ प्रशासनिक और पुलिस उच्चाधिकारियों ने सतवारी चौक, सिद्दड़ा और शीतली आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया। बताया जाता है कि जम्मू में कार्यक्रम के दौरान एकतरफा हाईवे खोला रखा जाएगा, जिसमें दोनों तरफ से आवाजाही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed