{"_id":"63ced238f6a1295eae383fa3","slug":"bharat-jodo-yatra-delegation-met-rahul-gandhi-bjp-remembers-kashmiri-pandits-only-at-time-of-elections-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत जोड़ो यात्रा: महज चुनाव के समय भाजपा को याद आते हैं कश्मीरी पंडित, राहुल से मिला प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत जोड़ो यात्रा: महज चुनाव के समय भाजपा को याद आते हैं कश्मीरी पंडित, राहुल से मिला प्रतिनिधिमंडल
Tue, 24 Jan 2023 12:04 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 24 Jan 2023 12:04 AM IST
सार
अमित कौल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान टारगेट किलिंग, पीएम पैकेज कर्मचारियों के प्रदर्शन सहित समुदाय के विभिन्न मुद्दों से राहुल गांधी को अवगत कराया।
विज्ञापन
कश्मीरी पंडित प्रतिनिधिमंडल से मिले राहुल गांधी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी के साथ सोमवार को कश्मीरी पंडितों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदर्शन कर रहे कश्मीरी पंडित कर्मचारियों की समस्या से राहुल गांधी को अवगत करवाया। लोगों ने कहा कि भाजपा ने हमेशा कश्मीरी पंडितों को वोट बैंक का इस्तेमाल किया है, जबकि उनके कल्याण के लिए सिर्फ दावे किए हैं।
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ढाबे में सामाजिक कार्यकर्ता अमित कौल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान टारगेट किलिंग, पीएम पैकेज कर्मचारियों के प्रदर्शन सहित समुदाय के विभिन्न मुद्दों से राहुल गांधी को अवगत कराया गया। इस दौरान कहा कि कर्मचारियों का वेतन रोका गया है और मजबूर किया जा रहा कि वह घाटी लौटें। कांग्रेस ने कश्मीरी पंडित को पीएम पैकेज के तहत रोजगार और आवास की सुविधा दी। इस दौरान राहुल गांधी को जगती टाउनशिप आने का भी निमंत्रण दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों को टारगेट कर मारा जा रहा है। कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट को उनके कार्यालय में मारा गया था। इसके कारण ही कर्मचारी स्थानांतरण की मांग कर रहे। सरकार ने उनकी मांग को सुनने की बजाय वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि राहुल गांधी ने आश्वासन दिया है कि वह जगती टाउनशिप का दौरा करेंगे। जीतेंद्र काचरू ने कहा कि विस्थापन के बाद वह उत्तर प्रदेश चले गए थे। राहुल गांधी सुलझे हुए नेता हैं जो लोगों की परेशानियों को समझते हैं। भाजपा कश्मीरी पंडितों को सिर्फ राजनीति और वोट के लिए इस्तेमाल करती है, क्योंकि धर्म के आधार पर नफरत फैलाना उनका राजनीतिक एजेंडा है।