फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bhagwati nagar camp

Jammu News: सालभर करते इंतजार, बाबा बर्फानी रहते हैं मेहरबान

विज्ञापन
bhagwati nagar camp
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर भगवती नगर सहित अन्य स्थानों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मरम्मत कार्य लगभग पूरे कर लिए हैं। पांच स्थानों पर तत्काल पंजीकरण केंद्र स्थापित कर जरूरी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। यात्रा अवधि के दौरान आधार शिविर क्षेत्र में भगवती नगर का कारोबार दोगुना हो जाता है। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि सालभर यात्रा का इंतजार करते हैं।

आधार शिविर भगवती नगर के ठीक सामने दुकान करने वाले केतन ने कहा कि आगामी दिनों में काम बढ़ जाएगा। यात्रा के दौरान दुकान दिन-रात चलती है। शुरुआत में 20 से 25 दिन तक तीर्थ यात्रियों की भीड़ रहती है। कैलाश शर्मा ने कहा कि बाबा बर्फानी भक्तों पर हमेशा कृपा बनाए रखते हैं। जून के आखिर में भक्तों का जमावड़ा शुरू हो जाएगा। उधमपुर वासी दीपक कुमार बताते हैं- यात्रियों की भीड़ के कारण अधिक काम करना पड़ता है, लेकिन भक्तों की सेवा कर सुकून मिलता है। ऑटो मालिक अजीत राज कहते हैं - काम अब बढ़ने वाला है। बड़ी संख्या में यात्री ऑटो में सफर कर गंतव्य तक पहुंचते हैं। यात्रा अवधि का सीजन अच्छा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed