फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bhagwat katha in rs pura

Jammu News: आरएस पुरा के खाना चक में भागवत कथा और महाविष्णु यज्ञ संपन

विज्ञापन
bhagwat katha in rs pura
आरएस पुरा। क्षेत्र के गांव खाना चक में जारी श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह एवं महा विष्णु यज्ञ का शुक्रवार को विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन कलश यात्रा भी निकाली गई जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। बबलू शास्त्री जी महाराज की अध्यक्षता में जारी इस श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह के अंतिम दिन महंत मदन जी तथा उमेशानंद जी महाराज सहित अन्य संतों ने भी हिस्सा लिया और अपने प्रवचनों के माध्यम से आए हुए श्रद्धालुओं को निहाल किया।
विज्ञापन

इस मौके पर बबलू शास्त्री जी महाराज ने कहा कि क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए गांव खाना चक में जारी विशाल श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह एवं महा विष्णु यज्ञ का आज समापन हुआ है। उन्होंने कहा कि लगातार आठ दिनों तक चले इस श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह में अलग-अलग संतों ने भी पहुंचकर अपने प्रवचनों के माध्यम से निहाल किया और क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने भी इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों का मकसद युवाओं को बुरी आदतों से दूर रखना है। इस मौके पर महंत मदन जी तथा उमेशानंद जी सहित अन्य संतों ने 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर के उद्घाटन को लेकर भी श्रद्धालुओं को मुबारकबाद दी। कहा कि वह इस धार्मिक कार्यक्रम में बढ़कर हिस्सा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed