{"_id":"54de37686372d11c69e1dbcb5cc451fb","slug":"bgsbu-cricket-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"BGSBU क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BGSBU क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल आज
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 25 Aug 2014 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी के बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में विवि के विभिन्न विभागों से 13 टीमों ने भाग लिया। सोमवार को टूर्नामेंट का सेमी फाइनल मुकाबला हुआ। पहला मैच बीटेक की ईआरई और आईटीई विभागों की टीमों के बीच खेला गया।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट गंवा कर 134 रन बनाए। वहीं टार्गेट का पीछा करते हुए आईटीई की पूरी टीम 118 रन बना कर आल आउट हो गई। दूसरे मैच बीटेक सिविल और बीटेक ईसीई टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ईसीई की टीम 85 रन बना कर आल आउट हो गई।
विज्ञापन
वहीं इस रोमांचक मुकाबले में बीटेक सिविल की टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। आज फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले में विवि के उपकुलपति प्रो. आईए हमाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं इस मुकाबले के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बीजीएसबी विवि से टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन