{"_id":"6164826f8ebc3ea6622bb783","slug":"beti-bachao-beti-pdhao-reasi-news-jmu2455861129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
विज्ञापन
रियासी। जिला लीगल सर्विसेज अथॉरिटी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक सेमिनार का आयोजन किया। अध्यक्ष आरएन वातल के निर्देश पर कराए गए सेमिनार में लड़कियों के राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का सहयोग रहा।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के विषय पर रखे गए सेमिनार की शुरूआत छात्राओं के सामूहिक गीत एक मुठ्ठी आसमां पर हमारा हक भी तो है के साथ हुई। स्कूल की प्रधानाचार्या सुषमा मावा ने स्वागत भाषण दिया। इस दौरान एडवोकेट राशि बडू, हिंदी की प्रवक्ता सुषमा नाग, अध्यापिका नीरू, आईसीडीएस विभाग की आंगनबाड़ी कर्मचारी प्रीति मेंगी, छात्राएं मानिया काबजा, कुमाक्षी शर्मा, आदि उपस्थित रहीं।
वहीं, लड़कों के राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने एक स्कीट पेश की। अथॉरिटी की सचिव रेखा कपूर निश्चल ने कार्यक्रम की प्रमुखता बताते हुए लीगल सर्विसेज के बारे में जानकारी दी, और इसका फायदा उठाने को कहा गया। इस दौरान छात्रा मृणाल गौरव व परिशा बोगिया को पढ़ाई के साथ खेलकूद के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया।