{"_id":"9e3546bebed054c2de378cf4ac94d2f8","slug":"began-to-investigate-the-case-of-the-baby-being-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल में बच्ची को गोली लगने के मामले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल-खेल में बच्ची को गोली लगने के मामले की जांच शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलावर
Updated Mon, 08 Sep 2014 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंहोड गांव में खेल-खेल में गोली चलने और हादसे में एक बच्ची निकिता के मारे जाने से जुड़े मामले में पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ नरेश कुमार शर्मा ने इस बाबत स्वयं घटना स्थल का दौरा कर निकिता के परिजनों से पूछताछ की। एसएचओ ने बताया कि अभी पुलिस ने 174 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
यदि जांच के दौरान कोई अन्य साक्ष्य सामने आता है तो उसके अनुसार मामला दर्ज किया जाएगा। गौरतलब है कि शनिवार को बंहोड गांव में एक बच्ची निकिता ठाकुर पुत्री कुलदीप कुमार की उस समय मौत हो गई थी, जब खेल खेल में घर के ही किसी बच्चे से बंदूक चल गई थी।
विज्ञापन