{"_id":"56ded8fe4f1c1beb5f8b4568","slug":"bees-attacked-on-school-students-at-akhnoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली छात्रों पर मधुमक्खियों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली छात्रों पर मधुमक्खियों ने किया हमला
ब्यूरो, अमर उजाला/अखनूर
Updated Tue, 08 Mar 2016 07:23 PM IST
सार
- गांव सुंगल में स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ रहे छात्रों पर मंगलवार को मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया।
-
- मधुमक्खियों ने छात्रों और टीचरों 26 लोग को काटा।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव सुंगल में स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ रहे छात्रों पर मंगलवार को मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने छात्रों और टीचरों 26 लोग को काटा। इसके बाद छह टीचर सहित बीस बच्चों को उपचार के लिए सब जिला अस्पताल में दाखिल करना पड़ा।
मंगलवार दोपहर को गांव सुंगल हायर स्कूल में रोजानों की तरह शिक्षक कक्षाओं में छात्रों को पढ़ा रहे थे। इस बीच पास में ही पीपल के पेड़ में लगे मधुमक्खी के छत्ते से उड़कर मधुमक्खियां कक्षा में स्कूल में घुस गई। मैदान में पढ़ रहे स्कूली बच्चों और शिक्षकों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।
बच्चों और शिक्षकों की चीख पुकार मचने से स्कूल में ग्रामीण और शिक्षक एकत्रित हो गए। वहीं बच्चों और शिक्षकों ने अपने आप को कमरों में बंद कर अपने आपको बचाया। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों ने बीस छोटे बच्चों और छह शिक्षकों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
घायल शिक्षकों में पांच जगदीश कुमार, इश्रो देवी, अनीता रानी, सुनिता कुमारी, अशोक कुमार, जगदीश कुमार। वहीं छात्रों में टानू देवी, जगुल कुमार, सुरेश कुमारी, ऋतिका, शुभम, कन्नू, शालू प्रीतम सहित अन्य शामिल हैं।
किसान एडवाइजरी बोर्ड के उप चेयरमैन दलजीत सिंह ने सब जिला अस्पताल का दौरा करके बच्चों और शिक्षकों के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद बीएमओ विनोद शर्मा ने उपचार संबंधी हर प्रकार की जानकारी ली और दिशा निर्देश दिए। प्रधानाचार्य यशपाल ने बताया कि उस समय सभी शिक्षक बच्चों को पढ़ाई करवा रहे थे कि मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।