{"_id":"69e3faae7ee4b005f6051364","slug":"bear-attacked-samba-news-c-165-1-sjam1004-105800-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मवेशी चरा रहे बुजुर्ग पर भालू ने किया \nहमला, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मवेशी चरा रहे बुजुर्ग पर भालू ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ के मंडी की घटना, बुजुर्ग को कई किलोमीटर कंधे पर उठाकर सड़क तक लाना पड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। मंडी तहसील में शनिवार दोपहर बाद ढोक में मवेशी चरा रहे बुजुर्ग पर भालू ने हमला कर दिया। घायल बुजुर्ग को कई किलोमीटर कंधे पर उठाकर सड़क तक लाया गया और उपजिला अस्पताल मंडी भर्ती कराया। बुजुर्ग की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल मोहम्मद इस्माइल (65) गांव चिखड़ीबन के रहने वाले हैं। परिजन के अनुसार मोहम्मद इस्माइल मवेशी चराने डोक में गए थे। भालू ने उन पर हमला कर दिया। जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मोहम्मद शफीक का कहना है कि भालू के हमले में मोहम्मद इस्माइल के चेहरे और टांग पर गंभीर घाव हैं। उनका बायां कान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। उपचार जारी है और उनके सामान्य होने के बाद किसी बड़े अस्पताल में रेफर करेंगे। कान की प्लास्टिक सर्जरी करवानी पड़ेगी। घायल के परिजन ने प्रशासन और वाइल्ड लाइफ विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जंगली भालुओं ने क्षेत्र में आतंक मचा रखा है। हम लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। आए दिन कोई न कोई भालुओं का शिकार हो जाता है। विभाग उचित कदम नहीं उठा रहा है।
-- -- --
ढोक कंडी में भी भालू के हमले से
युवक घायल, जीएमसी राजोरी में भर्ती
राजोरी। ढोक कंडी क्षेत्र मं भी भालू के हमले में एक युवक घायल हो गया है। घायल मोहम्मद खादम निवासी हब्बी खैत (30) को जीएमसी राजोरी में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार युवक पशु चराने गया था। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर है। पुलिस थाना कंडी ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने लोगों से विशेष रूप से जंगल से सटे इलाकों में सतर्क रहने की अपील की है। संवाद