फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bbia, meeting, jammu

Jammu News: बीबीआईए की बैठक में प्रतिपूर्ति के लिए राशि जारी करने पर जोर

विज्ञापन
bbia, meeting, jammu
जम्मू। बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीबीआईए) की बैठक में सीजीएसटी/एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति के लिए राशि जारी करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि वित्त विभाग धनराशि जारी करने में विफल रहा है, जिससे औद्योगिक इकाइयां प्रभावित हैं। इसका कारण ट्रेजरी गांधीनगर में अपेक्षित धनराशि का आवंटन न होना बताया जा रहा है। एसोसिएशन के प्रधान ललित महाजन ने कहा कि सीजीएसटी/एसजीएसटी के प्रतिपूर्ति दावों के भुगतान में लगातार देरी की जा रही है। जम्मू संभाग के 25 करोड़ रुपये एक महीने से अतिरिक्त ट्रेजरी के पास लंबित हैं, जिसके कारण औद्योगिक इकाइयों की कार्यशील पूंजी निधि में रुकावट आ रही है। एसआरओ के दिशानिर्देश के अनुसार सीजीएसटी/एसजीएसटी के प्रतिपूर्ति दावों का भुगतान दावा प्रस्तुत करने की तारीख से 21 दिनों के भीतर जारी किया जाना चाहिए। लेकिन गत मार्च के दावों का अब तक भुगतान नहीं किया गया है। ट्रेजरी गांधीनगर को अपेक्षित धनराशि के आवंटन की प्रतीक्षा है जो वित्त विभाग के लापरवाह रवैये को दर्शाता है। बैठक में तरुण सिंगला, अजय लंगर, विराज मल्होत्रा, राजेश जैन, विवेक सिंघल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed