{"_id":"6a1538f257772f89a809de65","slug":"bavinder-from-seri-bhangal-conquers-mount-everest-hoists-the-tricolor-brings-glory-to-jammu-kashmir-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर मैदान फतेह: सेरी भांगल के बविंदर ने फतह की माउंट एवरेस्ट, फहराया तिरंगा; बढ़ाया जम्मू-कश्मीर का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर मैदान फतेह: सेरी भांगल के बविंदर ने फतह की माउंट एवरेस्ट, फहराया तिरंगा; बढ़ाया जम्मू-कश्मीर का मान
Tue, 26 May 2026 11:39 AM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 26 May 2026 11:39 AM IST
सार
रियासी जिले के सेरी भांगल गांव के एनएसजी जवान बविंदर सिंह ने 23 मई को माउंट एवरेस्ट फतह कर तिरंगा फहराया और जिले के पहले एवरेस्ट विजेता बनकर इतिहास रच दिया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोग इसे युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा मान रहे हैं।
विज्ञापन
माउंट एवरेस्ट पर साथियों के साथ तिरंगा फहराते गांव सरी भांगल के बविंदर सिंह।
- फोटो : पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला रियासी के एनएसजी जवान बविंदर सिंह ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर इतिहास रच दिया है। बविंदर सिंह ने 23 मई को नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (मानेसर, नई दिल्ली) की विशेष टीम के साथ मिलकर सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया।
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सेरी भांगल (वार्ड नंबर-4, पंचायत आघार जित्तो) के रहना वाला जांबाज ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही रियासी जिले के ऐसे पहले व्यक्ति बन गए हैं, जिन्होंने एवरेस्ट पर कदम रखा है। परमोद सिंह के पुत्र बविंदर सिंह बचपन से ही बेहद साहसी रहे हैं। उनकी इस बड़ी सफलता की खबर मिलते ही उनके गांव सहित पूरे रियासी जिले में खुशी की लहर दौड़
विज्ञापन
गई है।
स्थानीय लोगों और युवाओं ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया है। एनएसजी की इस जाँबाज टीम ने एवरेस्ट की 8,848 मीटर की ऊँचाई, बेहद खराब मौसम और बर्फीली हवाओं जैसी कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए इस अभियान को अंजाम दिया।
विज्ञापन
इस गौरवशाली अवसर पर स्थानीय विधायक बलदेव राज शर्मा ने बविंदर सिंह और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों के युवाओं में हुनर की कोई कमी नहीं है और बविंदर की यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए बड़ी प्रेरणा बनेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित दुबे ने कहा कि बविंदर ने अपनी कड़ी मेहनत और देशभक्ति से जिले का नाम रोशन किया है और उनकी यह उपलब्धि रियासी के इतिहास में हमेशा याद रखी जाएगी।