{"_id":"6519d877ca568470f104a777","slug":"basti-sampark-campaign-bjp-jammu-news-c-10-jam1008-214000-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बस्ती संपर्क अभियान से जरूरतमंदों तक पहुंचेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बस्ती संपर्क अभियान से जरूरतमंदों तक पहुंचेगी भाजपा
विज्ञापन
शहर के तालाब तिल्लो क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में बोलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैनाफोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। समाज के कमजोर वर्ग विशेष रूप से अनुसूचित जाति के समुदाय तक पहुंचने और उनके सशक्तिकरण के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के कार्य बताने के लिए बस्ती संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने रविवार को तालाब तिल्लो के वार्ड-31 और कबीर बस्ती वार्ड-40 में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा व पार्षद सुच्चा सिंह और जिलाध्यक्ष एससी मोर्चा चमन लाल भगत द्वारा किया गया। रविंदर रैना ने मोदी सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और कहा कि सरकार कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। सभी के लिए सामाजिक न्याय सुनिश्चित कर बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर के सपने को पूरा करने का अथक प्रयास कर रही है। पूर्व विधायक नीलम लंगेह और पार्षद संजय बारू ने कहा कि योजनाओं ने एससी समुदाय के बीच विश्वसनीयता बनाई है। मंडल अध्यक्ष केशव चोपड़ा और मीडिया प्रभारी डॉ. प्रदीप महोत्रा ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों के दौरान समाज के हर वर्ग के लाभ के लिए बड़ी संख्या में योजनाएं शुरू की गई हैं। कार्यक्रम में एससी मोर्चा के महासचिव आदर्श जठियार, सह-संयोजक स्वच्छ भारत अभियान साहिल शर्मा, श्री गुरु रविदास सभा के अध्यक्ष कृष्ण लाल, पूर्व सरपंच राज कुमार, राजेश गुप्ता, अनुपम गुप्ता, प्रतिभा शर्मा, अरुण दुबे, जतिन सेठी मौजूद रहे।