{"_id":"651b29dbe0404b3fb00505c4","slug":"basketball-tournament-jammu-news-c-10-jmu1037-214631-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राजिंदर मगोत्रा मेमोरियल बास्केटबाॅल टूर्नामेंट में जेके पुलिस टीम ने जीती ट्राॅफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राजिंदर मगोत्रा मेमोरियल बास्केटबाॅल टूर्नामेंट में जेके पुलिस टीम ने जीती ट्राॅफी
Tue, 03 Oct 2023 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 03 Oct 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सत्रों में हुए मुकाबले, इकबाल सिंह को चुना टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। राजिंदर मगोत्रा मेमोरियल बास्केटबाॅल टूर्नामेंट का सोमवार को मिनी स्टेडियम परेड ग्राउंड जम्मू में समापन हो गया। जेके पुलिस टीम ने एसटीसी वॉरियर्स को 110-90 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। दो सत्रों में मुकाबले हुए।
दोपहर के सत्र में तीसरे स्थान के लिए बीबा बॉयज और राजिंदर मेमोरियल स्पोर्ट्स क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें बीबा बॉयज विजेता रहे। शाम के सत्र में फाइनल मैच एसटीसी वॉरियर्स और जेके पुलिस टीमों के बीच खेला गया, जिसमें जेके पुलिस टीम विजेता रही। अंतिम स्कोर 90/110 था। विजेता टीम से 69 अंकों के साथ इकबाल सिंह शीर्ष स्कोरर रहे, जबकि उपविजेता टीम की ओर से 33 अंकों के साथ रणबीर शीर्ष स्कोरर रहे। जेके पुलिस टीम के इकबाल सिंह को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इस अवसर पर एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह और अकादमिक स्टाफ कॉलेज के निदेशक संदीप पंडिता मुख्य अतिथि, जबकि अकादमिक स्टाफ कॉलेज जम्मू विश्वविद्यालय उप निदेशक रणजीत कालरा विशेष अतिथि थे। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय चित्रकार सुमन गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय राहुल पंत, संयुक्त निदेशक डॉ. धरमिंदर मगोत्रा और वरुण शर्मा मौजूद थे।