{"_id":"5e6f3b9d8ebc3ea4ec5a4427","slug":"basir-ahmed-khan-appointed-as-fourth-advisor-to-jammu-kashmir-lt-governor-murmu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः बसीर अहमद खान उपराज्यपाल मुर्मू के चौथे सलाहकार नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः बसीर अहमद खान उपराज्यपाल मुर्मू के चौथे सलाहकार नियुक्त
Mon, 16 Mar 2020 02:11 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 16 Mar 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
बसीर अहमद खान
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर के मंडलायुक्त बसीर अहमद खान को उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू का चौथा सलाहकार नियुक्त किया गया है। 2000 बैच के आईएएस अधिकारी खान कश्मीर में लंबे अर्से से विभिन्न प्रशासनिक पदों पर तैनात रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय के जम्मू-कश्मीर और लद्दाख मामलों की उपसचिव आनंदी वेंकेश्वरण ने रविवार को मुख्य सचिव को इस आशय का आदेश जारी किया। खान की नियुक्ति पदभार संभालने के दिन से ही प्रभावी मानी जाएगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 30 जून, 2019 को बसीर अहमद खान और उनके भाई मुनीर अहमद खान, जो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हैं, को एक साल का सेवा विस्तार दिया था। फिलहाल, केके शर्मा, फारूक खान और राजीव राय भटनागर उपराज्यपाल के सलाहकार के तौर पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन