{"_id":"63c6b31c5498426d1b754373","slug":"baramulla-80-students-complete-ski-course-in-iism-students-will-become-ambassadors-of-kashmir-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारामुला: आईआईएसएम में 80 छात्रों ने स्की कोर्स किया पूरा, छात्र बनेंगे कश्मीर के राजदूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारामुला: आईआईएसएम में 80 छात्रों ने स्की कोर्स किया पूरा, छात्र बनेंगे कश्मीर के राजदूत
Tue, 17 Jan 2023 08:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, बारामुला
अमर उजाल नेटवर्क, बारामुला
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 17 Jan 2023 08:09 PM IST
सार
उपायुक्त डॉ. सैयद सेहरिश असगर ने कहा कि इस कोर्स के बाद आप सभी कश्मीर के राजदूत होंगे और कश्मीर की खूबसूरती और कश्मीरी लोगों की मेहमाननवाजी के बारे में अपने साथियों के साथ अनुभव साझा करेंगे।
विज्ञापन
Gulmarg
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय स्कीइंग और पर्वतारोहण संस्थान (आईआईएसएम) गुलमर्ग में 35 छात्राओं सहित देश भर के 80 छात्रों ने सफलतापूर्वक स्की कोर्स पूरा कर लिया है। उपायुक्त डॉ. सैयद सेहरिश असगर कोर्स के समापन पर पहुंचे और विभिन्न आयोजनों के विजेताओं को पुरस्कार दिए। संस्थान को पुनर्जीवित करने वाले कर्नल जे एस ढिल्लों ने अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें संस्थान और उसके द्वारा आयोजित की जा रहीं विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने इस संस्थान की मदद के लिए उपायुक्त और उनकी टीम की सराहना की।
विज्ञापन
डॉ. सैयद सेहरिश असगर ने पाठ्यक्रम के विभिन्न आयोजनों के विजेताओं को पुरस्कार दिए और छात्रों को कोर्स के सफल समापन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस कोर्स के बाद आप सभी कश्मीर के राजदूत होंगे और कश्मीर की खूबसूरती और कश्मीरी लोगों की मेहमाननवाजी के बारे में अपने साथियों के साथ अनुभव साझा करेंगे। उन्होंने प्रशिक्षण और प्रशासन के उच्च स्तर को बनाए रखने के लिए कर्नल ढिल्लों और उनके कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संस्थान देश के युवाओं के बीच जुड़ाव विकसित करने का सबसे अच्छा मंच है। उन्होंने छात्रों को इस तरह की गतिविधियों को करते समय बहुत सावधान रहने की सलाह भी दी। डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह ने भी छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के साहसिक कौशल स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा करते हैं। सईद आबिद राशिद ने अपने स्कूल के दिनों के अनुभव साझा किए, जब उन्होंने खुद गुलमर्ग में स्की कोर्स किया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से छात्र आईआईएसएम पाठ्यक्रमों में शामिल होते हैं और स्थानीय युवाओं के साथ प्रशिक्षण लेते हैं जिससे आईआईएसएम राष्ट्रीय एकता का सबसे अच्छा मंच बन जाता है।