{"_id":"6a19fbf83aaf17b79c0cb782","slug":"bar-building-chambers-foundation-jammu-news-c-10-jmu1059-925430-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चीफ जस्टिस ने रखी बार भवन की आधारशिला, पुरुष और महिला वकीलों के लिए अलग-अलग मंजिलों पर बनेंगे चैंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चीफ जस्टिस ने रखी बार भवन की आधारशिला, पुरुष और महिला वकीलों के लिए अलग-अलग मंजिलों पर बनेंगे चैंबर
विज्ञापन
वकीलों के लिए बनने वाले बार रूम को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित खबर।
जम्मू। चीफ जस्टिस अरुण पल्ली ने शुक्रवार को नए वकीलों के लिए बहुमंजिला बार भवन की आधारशिला रखी। सबसे पहले अमर उजाला ने वकीलों को मिलने वाली सुविधा की जानकारी प्रकाशित की थी।
200 पुरुष और 200 ही महिला वकीलों के लिए अलग-अलग मंजिलों पर चैंबर बनेंगे। चैंबर बनने के बाद वकीलों के लिए मुवक्किलों से परामर्श व मामलों की तैयारी करने में मदद मिलेगी। इस वक्त जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन से करीब छह हजार सदस्य जुड़े हैं। बार रूम के बनने के बाद कार्य में बेहद आसानी होगी।
चीफ जस्टिस ने कोर्ट परिसर में पौधरोपण भी किया। जस्टिस संजीव कुमार, जस्टिस सिंधु शर्मा, जस्टिस रजनीश ओसवाल, जस्टिस राहुल भारती, जस्टिस मोक्षा खजूरिया काजमी, जस्टिस राजेश सेखरी, जस्टिस मोहम्मद यूसुफ वानी, जस्टिस शहजाद अजीम, रजिस्ट्रार जनरल मोहिंदर कुमार शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविंदर नाथ वट्टल, रजिस्ट्रार सतर्कता राजीव गुप्ता, अतिरिक्त महाधिवक्ता मोनिका कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -
जिला अदालत परिसर में क्रेच का शुभारंभ
महिला वकीलों, अधिकारियों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए जिला अदालत परिसर में नवनिर्मित क्रेच का भी शुभारंभ किया गया। इसका डिजाइन चाइल्ड फ्रेंडली रखा गया है। एसी के साथ ही छोटी सी किचन भी क्रेच का हिस्सा है। बच्चों के खेलने और खेल-खेल में पढ़ाई के लिए क्रेच में व्यवस्था की गई है।