{"_id":"64e522caca3eb80142082ae9","slug":"bar-association-saror-toll-plaza-jammu-news-c-10-jam1008-186646-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बार एसोसिशन ने स्मार्ट मीटर लगाने और टोल वसूलने का विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बार एसोसिशन ने स्मार्ट मीटर लगाने और टोल वसूलने का विरोध जताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। हाईकोर्ट की बार एसोसिएशन ने स्मार्ट मीटर लगाने और सरोल में टोल वसूलने का कड़ा विरोध जताया। साथ ही दोनों मामलों को हल करने की मांग उठाई। मंगलवार को प्रधान विक्रम शर्मा ने कहा कि बार ने हमेशा लोगों के मुद्दों को उठाया है। यदि राष्ट्रीय राजमार्ग का इस्तेमाल नहीं हो रहा तो टोल वसूलना सही नहीं है। जब तक राजमार्ग बहाल नहीं हो जाता तब तक टोल की वसूली नहीं होनी चाहिए। उन्हाेंने स्मार्ट मीटर लगाने और अधिक बिजली बिल पर भी रोष जताया। जेपीडीसीएल से मांग करते हुए कहा कि बिजली बिल को लेकर लोगों की शिकायतों का निवारण किया जाए। ब्यूरो
डोगरा फ्रंट शिवसेना की रोष रैली
जम्मू। डोगरा फ्रंट शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अशोक गुप्ता के नेतृत्व में सरोर टोल प्लाजा के खिलाफ रोष रैली निकाली। सड़क और सुविधाएं न होने के कारण प्रदर्शनकारियों ने टोल को अवैध कहा। नारेबाजी करते हुए जल्द टोल समाप्त करने का आदेश जारी करने की उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की। मौके पर अभिषेक, प्रेम, बंटू, अतुल्य, रमेश, रामपाल, विजय, विनय, नरेश और कई अन्य लोग मौजूद थे। संवाद