फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bar association election to be held on April 24

24 अप्रैल को होने वाले बार एसोसिएशन चुनाव स्थगित

विज्ञापन
Bar association election to be held on April 24
जम्मू। एक बार फिर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव पर कोरोना का असर देखने को मिला है। चुनाव कमेटी ने फिलहाल 24 अप्रैल को होने वाले चुनाव को स्थगित कर दिया है। अब 22 अप्रैल को चुनाव कमेटी बैठक कर आगे की रणनीति तय करेगी।
विज्ञापन

चुनाव कमेटी के चेयरमैन सुरिंदर सिंह का कहना है कि कोरोना के बीच मौजूदा हालात में चुनाव कराना संभव नहीं है। बहुत से सदस्य चुनाव से सहमत भी नहीं हुए। हाईकोर्ट ने भी कोर्ट परिसर में कई तरह की बंदिशें लगा दी हैं। इस बीच चुनाव कराना संभव नहीं है। इसलिए चुनाव को फिलहाल 24 अप्रैल को नहीं कराया जाएगा। हालांकि, जिन उम्मीदवारों ने अलग-अलग पदों के लिए नामांकन कर रखे हैं, उनके नामांकन रद्द नहीं किए जाएंगे। चुनाव होने पर उनके नामांकन प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि कोरोना की वजह से पहले भी बार चुनाव स्थगित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed