{"_id":"619e0b90c98b2111a77574b6","slug":"banihal-jammu-accident-driver-killed-as-diesel-tanker-falls-into-gorge-along-jammu-srinagar-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: शैतानी नाले में गिरा डीजल टैंकर, चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: शैतानी नाले में गिरा डीजल टैंकर, चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Wed, 24 Nov 2021 03:23 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 24 Nov 2021 03:23 PM IST
सार
बनिहाल में हुए सड़क हादसे में डीजल टैंकर चालक की मौत हो गई है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल में दर्दनाक हादसे ने एक व्यक्ति की जान ले ली। मंगलवार देर रात श्रीनगर की ओर डीजल ले जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर शैतानी नाले में गिर गया। जिससे चालक की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जवाहर सुरंग में पुलिस चौकी के प्रभारी हरनाम सिंह ने बताया कि चालक की पहचान कठुआ जिले के ईश्वर दास के रूप में हुई है। उसका शव खाई से निकाल लिया गया।
विज्ञापन
उधर, रात में ही बनिहाल के बाहरी इलाके टी-चौक पर दो भारी भार वाहक ट्रकों के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक चालक घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक टी-चौक बनिहाल में श्रीनगर से जम्मू जा रहा सेब लदा ट्रक (जेके03एच-9255) ओवरटेक करने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक (जेके05ई-1251) से टकरा गया। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए उपजिला अस्पताल बनिहाल ले जाया गया। पुलिस ने घायल चालक की पहचान लियाकत फारूक भट पुत्र फारूक अहमद भट निवासी सोपोर जिला बारामुला, कश्मीर के रूप में की है।
विज्ञापन