फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bangladeshi woman living illegally in Jammu for two years arrested

Jammu: दो वर्षों से अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, 2022 में तीन महीने का वीजा लेकर आई थी

Thu, 08 Aug 2024 07:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 08 Aug 2024 07:43 PM IST
सार

महिला की पहचान जुनाकी चिरम के रूप में हुई थी। वह वर्ष 2022 में तीन महीने का वीजा लेकर आई थी। वीजा की समय सीमा खत्म होने के बाद भी वह वापस नहीं गई।

विज्ञापन
Bangladeshi woman living illegally in Jammu for two years arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के तालाब तिल्लो क्षेत्र में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये महिला दो वर्ष पहले जम्मू में आई थी, जिसने त्रिकुटा नगर के रहने वाले युवक रॉकी से शादी की। इस समय दोनों तालाब तिल्लो के पूरन नगर में रह रहे थे। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जुनाकी चिरम नाम की महिला वर्ष 2022 में तीन महीने का वीजा लेकर आई थी। वीजा की समय सीमा मई 2022 में खत्म हो गई लेकिन महिला वापस नहीं गई। यही नहीं, दो वर्ष अवैध रूप से रहते हुए इसने जम्मू के त्रिकुटा नगर निवासी रॉकी से शादी भी कर ली। थाना नवाबाद की पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला इस समय तालाब तिल्लो में अवैध रूप से रह रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। उसे सात दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है। बता दें कि कई बांग्लादेशी महिलाओं को वहां से लाकर जम्मू में शादियां करवाई जाती हैं। ऐसा ही एक मामला एक वर्ष पहले भी सामने आया था। बांग्लादेश से महिला की तस्करी कर जम्मू लाया गया। इसके बाद कश्मीर में एक मौलवी को बेच दिया गया। दोनों की आयु में कम से कम 30 वर्ष का अंतर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed