फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bandipora Encounter : Lashkar terrorist Umar Lone killed in encounter had a bounty of Rs 10 lakh

Bandipora Encounter: लश्कर आतंकी उमर लोन मुठभेड़ में ढेर, दस लाख का था इनामी, OGW नेटवर्क चलाता था

Tue, 18 Jun 2024 12:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 18 Jun 2024 12:51 PM IST
सार

सुरक्षाबलों ने एक लश्कर-ए-ताइबा का ए श्रेणी का आतंकी मार गिराया है। मारा गया आतंकी उमर अकबर लोन बारामुला जिले के वस्सन पट्टन का रहने वाला था।

विज्ञापन
Bandipora Encounter : Lashkar terrorist Umar Lone killed in encounter had a bounty of Rs 10 lakh
सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के आरागाम इलाके में रातभर चली मुठभेड़ के बाद सोमवार को सुरक्षाबलों ने एक लश्कर-ए-ताइबा का ए श्रेणी का आतंकी मार गिराया है। मारा गया आतंकी उमर अकबर लोन बारामुला जिले के वस्सन पट्टन का रहने वाला था। उस पर दस लाख रुपये का इनाम था। आतंकी 2018 से सक्रिय था। वह ओजीडब्लयू नेटवर्क चलाता था। साथ ही कई आतंकी वारदातों में शामिल था।

विज्ञापन


उसके कुछ और साथियों के छिपे होने की आशंका के चलते सुरक्षाबल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं।

एक अधिकारी के अनुसार, रविवार देर रात इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सेना की 13 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही टीम संदिग्ध स्थान के पास पहुंची छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। जंगल का इलाका होने के कारण रात में अंधेरा का फायदा उठा कर आतंकी फरार न हो जाएं इसलिए रात भर इलाके में सख्त घेराबंदी की गई। अधिकारी ने बताया कि सोमवार तड़के रोशनी होते ही ऑपरेशन फिर शुरू किया गया और आतंकियों के साथ दोबारा संपर्क होने पर कुछ देर तक चली मुठभेड़ में एक दहशतगर्द मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो से तीन आतंकियों की मौजूदगी की थी सूचना

जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि मारे गए लश्कर आतंकी के बारे में अन्य जानकारियां एकत्र की जा रही हैं। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि मुठभेड़ शुरू होने से पहले इलाके में 2-3 आतंकियों के छुपे होने की सूचना मिली थी।

इसी इलाके में घायल हुए थे दो सैन्य कर्मी

इससे पहले 24 अप्रैल को इसी स्थान पर आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में सेना के दो जवान घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed