{"_id":"606f61168ebc3ed833001168","slug":"ban-on-exhibition-and-fairs-in-jammu-jammu-city-news-jmu2330548154","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में प्रदर्शनी और मेलों पर पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में प्रदर्शनी और मेलों पर पाबंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए जम्मू जिले में प्रदर्शनी और मेलों पर पाबंदी लगा दी गई है। डीसी जम्मू अंशुल गर्ग ने आदेश जारी कर चौबीस घंटे के भीतर प्रदर्शनी और मेलों की गतिविधियों को बंद करने को कहा है। प्रदर्शनी और मेलों के लिए दी गई अनुमति भी रद्द कर दी गई है। इसके साथ जिले में दो माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिले में कई माह बाद दोबारा कंटेनमेंट जोन बनाने की नौबत आई है।
जीजीएम साइंस कॉलेज में 27 संक्रमित मामले मिले हैं, इनमें दो विद्यार्थी और बाकी पूर्व के संक्रमित मामलों के संपर्क के लोग हैं। उपराष्ट्रपति के दौरे से ठीक पहले आईआईआईएम में स्टाफ सदस्यों सहित 19 विद्यार्थी संक्रमित मिले हैं, सभी को आइसोलेट किया गया है। इस बीच प्रदेश में वीरवार को 835 नए संक्रमित मामले मिले। पिछले चौबीस घंटे में कश्मीर में एक और व्यक्ति की कोविड से मौत हो गई। प्रदेश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 5623 तक पहुंच गया है। प्रदेश में कुल आए नए संक्रमित मामलों में से 162 यात्री हैं। प्रदेश में दोनों राजधानी जिला श्रीनगर और जम्मू सबसे अधिक प्रभावित हैं। श्रीनगर में 349 नए संक्रमित मामले मिले हैं, जिसमें 61 यात्री हैं। इस जिले में अब तक सर्वाधिक 477 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। कश्मीर संभाग में बारामुला में 74, बडगाम में 24, कुपवाड़ा में 31, अनंतनाग में 22, गांदरबल में 18 और कुलगाम में 18 मामले मिले हैं। जिला जम्मू में 148 नए मामले मिले हैं, चिंता यह है कि इनमें 146 मामले स्थानीय स्तर के हैं। इस जिले में अब तक 386 लोगों की मौत हो चुकी है। जम्मू संभाग में 280 नए मामलों में से 76 यात्री हैं। उधमपुर में 35, कठुआ में 20, रियासी में 47 मामले मिले हैं। रियासी में नए मामलों में से 34 यात्री हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आईआईआईएम में दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के लिए बाहर से आने वाले 72 लोगों के आरटीपीसीआर कोविड टेस्ट लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। जीजीएम साइंस कॉलेज में बिलावर और रामबन के दो विद्यार्थी संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा गत दिवस संक्रमित मामलों के परिवारवालों के रैपिड टेस्ट किए गए, जिनमें 25 सदस्य संक्रमित पाए गए, सभी को कोविड प्रोटोकाल का पालन करने को कहा गया है। जिला मजिस्ट्रेट जम्मू अंशुल गर्ग की ओर से नवाबाद पुलिस स्टेशन के अंतर्गत जीजीएम साइंस कॉलेज कनाल रोड जम्मू परिसर और आसपास के क्षेत्र तथा घरोटा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत संस्कृत यूनिवर्सिटी कंगेर मोड़, भलवाल परिसर व आसपास के क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन
कंटेनमेंट जोन में धारा 144 लागू
माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्रों में धारा 144 लागू की गई है। इन क्षेत्रों में सख्त लॉकडाउन रहेगा। इसके साथ मूवमेंट की इजाजत नहीं होगी। आपात चिकित्सा के लिए चौबीस घंटे चलने वाले कंट्रोल रूम 0191-2571616 और 0191-2571912 पर संपर्क कर सकते हैं। आपात प्रबंधन एक्ट के तहत कंटेनमेंट जोन में कोविड टेस्ट से मना करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का प्रावधान होगा। तहसीलदार जम्मू और भलवाल को माइक्रो कंटेनमेंट एसओपी के लिए ओवरआल प्रभारी बनाया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अंडर सेक्शन 188 आईपीसी, एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के तहत कार्रवाई का प्रावधान होगा। संबंधित क्षेत्र के मजिस्ट्रेट और एसएचओ कंटेनमेंट जोन क्षेत्रों में 100 फीसदी कोविड सैंपलिंग और टेस्टिंग को सुनिश्चित बनाएंगे। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 246 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं, इसमें कश्मीर से 224 मरीज हैं।