फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ban Ki-moon hopes to india pak slove Kashmir issue

'भारत-पाक कश्मीर समस्या का शांतिपूर्ण समाधान निकलेगे'

Thu, 18 Jun 2015 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 18 Jun 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
Ban Ki-moon hopes to india pak slove Kashmir issue

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून को उम्मीद है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ बातचीत जारी रखेंगे और कश्मीर समस्या का ‘शांतिपूर्ण एवं मैत्रीपूर्ण’ समाधान निकलेगे।

विज्ञापन


यह बयान महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक की ने जारी किया है। फरहान हक ने एक नियमित प्रेस ब्रीफिंग में बुधवार को कहा कि उन्हें कश्मीर समस्या के शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद है।
विज्ञापन


इस प्रेस ब्रीफिंग में उपसस्थित एक पाकिस्तानी पत्रकार ने उप प्रवक्ता फरहान हक से पूछा था कि, 'क्या बान कश्मीर समस्या के समाधान के लिए भारत को फोन कर पाकिस्तान से बातचीत करने के लिए कहेंगे?' पत्रकार ने मंगलवार को अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी द्वारा नवाज को फोन करने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सवाल के जबाव में उप प्रवक्ता फरहान हक ने गोलमोल उत्तर देते हुए कहा कि बान फोन करेंगे या नहीं। लेकिन, 'हमें उम्मीद है कि दोनों देशों के नेता एक-दूसरे के साथ बातचीत जारी रखेंगे और जटिल स्थिति का शांतिपूर्वक एवं मैत्रीपूर्ण समाधान निकालेंगे।'


हाल ही भारत द्वारा म्यामंर में आतंकवादियों के खिलाफ की गई कारवाई के बाद पाकिस्तान बौखला उठा था। जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव आ गया था। स्थिति को देखते हुए अमेरिका के उप राष्ट्रपति जॉन कैरी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से इस मसले पर फोन पर बात भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed