{"_id":"64386314050e18dda509baf5","slug":"baisakhi-program-in-school-samba-news-c-10-jam1008-91874-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: छात्रों ने वेशभूषा से दर्शाई पंजाब की संस्कृति, प्रस्तुतियां देकर मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: छात्रों ने वेशभूषा से दर्शाई पंजाब की संस्कृति, प्रस्तुतियां देकर मोहा मन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह डिग्री कॉलेज व हायर सेकेंडरी स्कूल ने हर्षोल्लास से मनाई आंबेडकर जयंती व बैसाखी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। कस्बे के डिग्री कॉलेज व बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में आंबेडकर जयंती एवं बैसाखी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान डीडीसी बिश्नाह धर्मेंद्र कुमार मुख्यातिथि व डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल मनोहर लाल व तहसीलदार बिश्नाह भवानी अत्रि विशेष अतिथि थे। बॉयज हायर सेकंडरी स्कूल की प्रिंसिपल रेखा रानी ने बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान छात्रों ने बैसाखी से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
छात्रों ने विभिन्न प्रकार की वेशभूषा धारण कर पंजाब की संस्कृति और बैसाखी का महत्व बताया। डॉ. आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में सामाजिक विकास के लिए अनेक कार्य किए। इस दौरान डीडीसी ने कहा कि बाबा साहेब ने जीवन में संघर्ष करते हुए संविधान का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि सिख गुरु गोविंद सिंह जी ने इस दिन पांच सिखो को अमृत छकाया था। उन्होंने बैसाखी पर्व के बारे में बताया कि नई फसल की खुशी मनाने के लिए यह पर्व आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम के दौरान नपा पूर्व अध्यक्ष राजन शर्मा, नपा उपाध्यक्ष रमेश कुमार, आदि उपस्थित थे।