फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Four and half lakhs were recovered name car parking in Jammu

Jammu News: डेढ़ महीने में कार पार्किंग के नाम पर वसूल लिए साढ़े चार लाख, जेडीए के अधिकारी बने हुए हैं लापरवाह

Sat, 20 May 2023 02:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sat, 20 May 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Four and half lakhs were recovered name car parking in Jammu
जम्मू में लगी पार्किंग की दरें - फोटो : संवाद

जम्मू शहर में जाम से छुटकारा और सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए नगर निगम और जेडीए ने अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग बनाई हुई है। इसके लिए टेंडर तक जारी किए गए हैं, जिसमें दोपहिया और चारपहिया वाहन की फीस का जिक्र है। इसके बावजूद जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) की कुछ पार्किंग में अवैध वसूली हो रही है।

विज्ञापन


ठेकेदार के कर्मी पांच से 25 मिनट तक कार पार्क करने के 25 रुपए ले रहे हैं जबकि एक घंटे की फीस 15 रुपये है। लूट के खेल में कहीं न कहीं मिलीभगत की भी संभावना लग रही है, क्योंकि ठेका देने के बाद जांच नहीं हो पाई। हालांकि एक अधिकारी का दावा है कि कार्रवाई कर बोर्ड लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन


दरअसल, डेढ़ महीने पहले जेडीए की बाहु प्लाजा पार्किंग का टेंडर 74 लाख रुपये का हुआ, जो मार्च 2024 में खत्म होगा। इसमें साफ तौर पर लिखा है कि एक घंटे के लिए कार खड़ी करने पर 15 रुपए, दो घंटे के 30, तीन घंटे के 40, चार घंटे के 50, पांच घंटे के 55, छह घंटे के 60 और 12 से 24 घंटे के लिए 100 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर हो यह रहा है कि एक घंटे की पार्किंग के 25 रुपये वसूले जा रहे हैं। ऐसे में प्रतिदिन 100 गाड़ियां खड़ी होने पर करीब 10 हजार की अवैध वसूली हो रही है। महीने में यह रकम 3 लाख तक पहुंच जाती है। यानी कि डेढ़ महीने में साढ़े चार लाख रुपये लोगों से अवैध तौर पर वसूले जा चुके हैं।

यही नहीं, बोर्ड पर रेट सूची भी भ्रमित कर रही है। इस पर लिखा है कि 2 घंटे के 25 रुपए लिए जाएंगे। एक घंटे की फीस का जिक्र नहीं है। वहीं, बाहु प्लाजा के भेड़ पालन विभाग के सामने पार्किंग में बिल्कुल सही पैसे लिए जा रहे हैं। आला अधिकारियों की मानें तो रेट जेडीए ने निर्धारित किए है।


समय के हिसाब से पैसे लिए जा रहे हैं। अगर किसी प्रकार की अवैध वसूली हो रही है तो जांच करवाई जाएगी। वाहन चालकों से अपील है कि बाेर्ड पर लिखे नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाएं। - अनिल चाढक, ठेकेदार

नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। जल्द बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि लोगों को पता चले कि कितने पैसे कितने घंटे के देने है।- संजीव गुप्ता, एसई, जेडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed