{"_id":"6529b784c5b5e724ff0c1524","slug":"badminton-jammu-win-jammu-news-c-10-jam1008-222413-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बैडमिंटन में जम्मू को तिहरा खिताब, लड़कियों ने अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग में बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बैडमिंटन में जम्मू को तिहरा खिताब, लड़कियों ने अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग में बाजी मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रानी सुचेत सिंह इंडोर स्टेडियम सांबा में अंतर जिला संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जम्मू की लड़कियों ने तिहरा खिताब अपने नाम किया। अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर बाजी मारी। प्रतियोगिता में संभाग के दस जिलों से 126 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
लड़कियों के अंडर 14 में जम्मू जिले ने सीधे सेटों में उधमपुर को पछाड़ा। तीसरे स्थान पर कठुआ रहा। अंडर 17 में जम्मू ने उधमपुर को सीधे सेटों में पछाड़ा। तीसरे स्थान के लिए मेजबान सांबा ने कठुआ को पराजित किया। अंडर 19 में भी जिला जम्मू ने डोडा को मात दी। तीसरे स्थान के लिए सांबा ने उधमपुर को पछाड़ा। शुक्रवार को समापन समारोह में विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफियां और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। यहां मुख्यातिथि सेवानिवृत्त शारीरिक निदेशक गुलचरण सिंह संबयाल, जेडपीओ सांबा स्मृति, तकनीकी अधिकारियों में क्रांति खजूरिया, राजू शर्मा, मुनीर हुसैन, राकेश कुमार, मदन लाल, संजय खजूरिया, हरप्रीत मौजूद रहे।