फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bad weather expecter from 22 june

रियासत में 22 जून से फिर बिगड़ेगा मौसम

Wed, 17 Jun 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 17 Jun 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
bad weather expecter from 22 june

रियासत में 22 जून से एक बार फिर मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। 22 और 23 जून को गरज चमक के साथ बारिश हो सकती हैं और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मंगलवार को जम्मू में सुबह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए।

विज्ञापन


दोपहर होते-होते तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। सनद रहे कि सोमवार को जम्मू को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। जम्मू में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री रहा। लेह में अधिकतम तापमान 19.8 और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा और आसमान में हलके बादल भी छाए रह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed