फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bad quality ration will be returned to the mills

Jammu News: मिलों को वापस होगा घटिया गुणवत्ता का राशन

Wed, 29 Jan 2025 03:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 29 Jan 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
bad quality ration will be returned to the mills
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अरनिया। तहसील में राशन डीलरों को भेजा गया घटिया गुणवत्ता का राशन मिलों को वापस किया जाएगा। वहीं नया राशन बुधवार को पहुंचेगा। इसके बाद राशन कार्ड धारकों को वितरित किया जाएगा। फिलहाल राशन डीलरों को राशन वितरित करने से मना किया है।
टीएसओ ने लोगों से घटिया गुणवत्ता वाले राशन को वापस करने के लिए कहा है। मंगलवार को सरकारी अवकाश के चलते नया राशन डीलरों के पास नहीं पहुंच पाया। इसके चलते राशन का वितरण नहीं हुआ है। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से बुधवार को नया राशन मंगवाने का दावा किया गया है। तहसील में 9800 राशन कार्ड होल्डर हैं। इनके लिए 700 क्विंटल आटा और 400 क्विंटल चावल स्टॉक किए जाते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब रहे कि सोमवार को अरनिया में राशन डिपो पर घटिया गुणवत्ता के राशन को लेकर लोगों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान लोगों ने बताया था कि जो आटा उन्हें दिया गया, उसकी रोटी काली हो रही है। स्वाद भी कड़वा है। इसके बाद टीएसओ अंचल राज ने मौके पर पहुंचकर राशन के वितरण को बंद करवा दिया था। इस दौरान लोगों ने दो फ्लोर मिलों के खिलाफ रोष जताया था। घटिया गुणवत्ता के राशन को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग के उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन


पुराने राशन के वितरण पर लगाई है रोक
बुधवार को मिलरों को नया राशन भेजने के लिए कहा गया है। फिलहाल के लिए पुराने राशन के वितरण पर रोक लगाई है। पुराना राशन मिलरों को वापस किया जाएगा।
- अंचल राज, टीएसओ, अरनिया

लोगों की सेहत के साथ नहीं होगा समझौता
घटिया गुणवत्ता के राशन को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग से बात की जाएगी। लोगों की सेहत के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। खाद्य आपूर्ति विभाग से फ्लोर मिलों को घटिया गुणवत्ता का राशन मुहैया करने पर जवाबदेही के लिए कहा जाएगा।
- रफीक अहमद जराल, एसडीएम साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed